अगर उनको कुछ हुआ.. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर I-T रेड से भड़के योगी सरकार के मंत्री, टाइमिंग पर उठाए सवाल

Date:


Last Updated:

BSP MLA Umashankar SIngh I-T Raids: बुधवार को आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ और बलिया स्थित घरों पर छापेमारी की। इस पर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने छापेमारी के समय पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि विधायक पिछले दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.

Zoom

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे से भड़के योगी के मंत्री दिनेश सिंह

रायबरेली. बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर बुधवार को इनकम टैक्स की रेड पड़ने से प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके राजनीतिक पारे को बढ़ा दिया है. राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इनकम टैक्स रेड की टाइमिंग पर सवाल खड़े किये हैं.  राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने केंद्रीय एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय और गृहमंत्री अमेरिका में इलाज करवा रहे हैं और उसकी मॉनिटिरिंग कर रहे हैं. आज उमाशंकर सिंह कैंसर की चौथी स्टेज के कैंसर की बीमारी से लड़ रहे हैं. एजेंसी को ऐसे वक्त इस कार्यवाही से बचना चाहिए था. इस कार्यवाही से अगर उनको कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार एजेंसी होगी. इस वक्त वो अपनी बेटी के साथ खड़े है मेरी पोस्ट का कोई राजनीतिक मायने न निकाले जाये.

दरअसल , मंत्री दिनेश सिंह ने आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “मेरी बेटी उमाशंकर सिंह के घर व्याही है, जहां आज उनके घर पर रेड की जा रही है. दो साल से ज्यादा समय से वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. इस हालत में उनका सारा समय और पैसा कमाने में नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने में खर्च हो रहा है. उनके लगभग सारे कारोबार ठप हो चुके हैं. विधायक उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा सीट से बसपा विधायक हैं. वे कैंसर से पीड़ित हैं और पिछले दो साल से इलाज करा रहे हैं. अभी वे अपने घर पर आइसोलेशन में हैं और विधानसभा सत्र में भी नहीं आ पा रहे. मंत्री ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान डॉक्टर या नर्स को भी घर में घुसने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, “अगर उनकी जान को खतरा हुआ तो ये संस्थाएं जिम्मेदार होंगी.”

मायावती और अखिलेश ने भी उठाए सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस कार्रवाई को “बहुत दुखद और अमानवीय” बताया. उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने बसपा जॉइन करने के बाद पूरी ईमानदारी से काम किया. कोई शिकायत नहीं थी कि उन्होंने गलत तरीके से संपत्ति बनाई हो. अगर कोई शिकायत थी तो स्वास्थ्य को देखते हुए उनके ठीक होने के बाद पूछताछ की जा सकती थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि आयकर विभाग को छापेमारी कहां करनी है, ये कौन तय करता है? उन्होंने कहा कि बीजेपी को खुश रखोगे तो कभी छापा नहीं पड़ेगा. बीजेपी के लोग ऐसे छापों से बच जाते हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related