अब गाजियाबाद में नाले में गिरने से हुई मौत, स्कूटी सवार ने तोड़ा दम, राहगीरों ने पहुंचाया था अस्पताल

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में खुले नाले में गिरने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है, जहां एक स्कूटी सवार की नाले में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शंकर लाल के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन नगर से आ रहे रितेश की स्कूटी सड़क किनारे पड़ी हुई थी, जिसकी लाइट जल रही थी.

Zoom

गाजियाबाद में स्कूटी सवार की नाले में गिरने से मौत.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में खुले नाले में गिरने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है, जहां एक स्कूटी सवार की नाले में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान शंकर लाल के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन नगर से आ रहे शंकर लाल की स्कूटी सड़क किनारे पड़ी हुई थी, जिसकी लाइट जल रही थी. पास जाकर देखा गया तो एक शख्स नाले में गिरा हुआ है. इसके बाद राहगीरों ने शंकर लाल को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया और डायल-112 पर घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम एमएमजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बताया कि रितेश की मौत हो गई है.

राहगीरों ने नाले से निकालकर शंकर को पहुंचाया अस्पताल
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक 22/02/2026 को समय 11:54 बजे पीआरबी-4763 के माध्यम से इवेंट नम्बर P 22022628290 CCR GZB से सूचना मिली थी कि रॉयल ग्रीन होटल के सामने, पटेल नगर, थाना सिहानीगेट क्षेत्रांतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी सहित गिर गया है, जिसे राहगीरों द्वारा एमएमजी अस्पताल भिजवाया गया है. पुलिस टीम द्वारा एमएमजी अस्पताल पहुँचकर जानकारी की गई, जहां चिकित्सक द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया.

रोज कूड़ा फेंकने जाता था शंकर लाल
स्कूटी के पंजीकरण विवरण के आधार पर की गई जानकारी से मृतक की शिनाख्त शंकर लाल गर्ग पुत्र स्व0 जितेन्द्र कुमार, निवासी मकान नं0 143 पक्की मोरी, डासना गेट, थाना कोतवाली गाजियाबाद, उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि मृतक के बड़े भाई योगेश गर्ग द्वारा की गई. परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक प्रतिदिन उक्त समय दुकान बंद कर कूड़ा फेंकने जाते थे तथा श्री केशरी माता मंदिर में पूजा कर वापस आते थे. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

स्कूटी का किसी के साथ नहीं हुई थी टक्कर
पुलिस ने बताया कि मौके पर एसीपी नंदगांव महोदय व नगर निगम के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए. इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई. स्कूटी का परीक्षण करने पर किसी वाहन से टक्कर के स्पष्ट चिन्ह नहीं पाए गए. पास के होटल के सीसीटीवी में भी किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई. प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी के कारण वाहन असंतुलित होकर गिरा होगा. MMG अस्पताल में चौकी इंचार्ज पटेल नगर द्वारा शव संबंधी विधिक कार्यवाही प्रचलित है. परिवारीजन उपस्थित हैं. मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related