Last Updated:
Araria Success Story : अररिया के किसान अनमोल शर्मा ने 2 एकड़ में राजमा की खेती कर 2 लाख रुपये कमा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा है. इसके साथ ही यह फसल 90 दिन में तैयार हो जाती है. आइये जानते हैं कि राजमा की खेती कैसे करें.
अररिया : वैसे तो राजमा पोषक तत्वों से भरपूर एक दलहनी फसल है. देशभर में इसकी खूब मांग है. राजमा का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. बीते कुछ वर्षों से रबी सीजन में राजमा की खेती मैदानी इलाकों में होने लगी है. ऐसे में बिहार के अररिया जिले के किसान भी राजमा की खेती कर रहे हैं. आज हम आपको किसान अनमोल शर्मा द्वारा किए गए राजमा की खेती के बार में बताएंगे. जहां राजमा की खेती से किसान 90 दिनों में घर बैठे ही तगड़ी कमाई कर रहे हैं. आइये जानते हैं कैसे करें राजमा की खेती.
जानें कहां से मंगवाते हैं बीज
अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत नया भरगामा पंचायत के किसान अनमोल शर्मा राजमा की खेती करते हैं. वह राजमा के बीज को बाजार से ही मंगवाते हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया कि राजमा किसानों के लिए एक सफल नया प्रयोग बनकर उभरा है. जहां किसान ने अपने 2 एकड़ जमीन पर राजमा की खेती से 90 दिनों में 2 लाख का मुनाफा कमा लेते हैं.
किसानों को धनवान बना सकता है राजमा की खेती
किसान अनमोल शर्मा ने बताया कि वह दो एकड़ में राजमा की खेती कर रहे हैं. यह फसल पारंपरिक फसलों से बिल्कुल अलग है. जहां कम समय और कम लागत में अच्छा मुनाफा मिलता है. वह 90 दिनों में राजमा की खेती से 2 लाख रुपए कमा रहे हैं. इसकी खेती में प्रति एकड़ 15 हजार रुपए का खर्चा आता है. यह फसल 90 दिनों में पूरी तरह से तैयार हो जाती है.
कम बारिश में भी फायदा
किसान अनमोल शर्मा ने बताया कि कम बारिश होने के बावजूद इस फसल में कोई दिक्कत नहीं होती है. क्योंकि इस फसल में महज दो या तीन बार सिंचाई करना जरूरी होता है. आजकल इस फसल की लोकप्रियता बढ़ रही है. जहां अब किसान इसे फायदे का सौदा मानने लगे हैं. किसान अनमोल शर्मा ने कहा, इस फसल का गणित यह है कि यह कम जगह में और कम समय में अच्छा उत्पादन देती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें


