अररिया: पवन कुमार की आटा चक्की से हर महीने लाखों की कमाई

Date:


Last Updated:

Araria Success Story : अररिया के रघुनाथपुर गांव निवासी पवन कुमार आटा चक्की लगाए हुए हैं. जहां वह रोज 800-1200 किलो पिसाई करते हैं. इसके अलावा खेती करते हैं. जहां खेती और आटा पिसाई से वह सालाना 8 लाख रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया: यह साबित हो चुका है कि गांव में रहकर भी छोटे से व्यवसाय से हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है. बिहार के अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी पवन कुमार इसकी एक शानदार मिसाल हैं, जिन्होंने आटा चक्की (गैंहू, मक्का, दाल, चना पीसने बनाने) का व्यवसाय शुरू करके अपनी जिंदगी बदल दी है. आइये जानते हैं उनकी सफलता का राज.

अररिया के रघुनाथपुर गांव निवासी पवन कुमार ने करीब 38 हजार रुपये में आटा चक्की और पूरे सेट में लगभग 2 लाख रुपये खर्चा किया है. उन्होंने बताया कि आटा पिसाई मशीन पूर्णिया से ऑनलाइन खरीदा था. उन्हें इस मशीन के बारे में यूट्यूब से जानकारी मिली. इससे पहले वह खेती-बाड़ी और ऑनलाइन कैफे चलाने का काम करते थे. अब उन्होंने अपने गांव में यह मशीन लगाई है. ऐसे में अब उन्हें बाहर जाकर कमाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इस मशीन से वह अच्छी कमाई कर लेते हैं.

1200 किलो आटे की डेली करते हैं पिसाई

किसान पवन कुमार ने लोकल 18 से बताया कि वह इस मशीन से रोजाना 800-1200 किलों तक गेंहू, मक्का चना दाल आदि का आटा पीसते हैं. जहां वह प्रति किलो के हिसाब से लोगों से पैसा लेते हैं. उन्होंने कहा कि अगर इस काम को समय देकर सही से किया जाए तो शुरूआत में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन 1-2 साल बाद इसमें अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि आप चाहें तो कम कीमत वाली मशीन लेकर भी इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.

सालाना है 8 लाख का मुनाफा

पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मशीन को 38 हजार रुपए में खरीदा था, लेकिन अब तक इससे एक सीजन में लाखों रुपये तक की कमाई कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि इस बिजनेस से अच्छी कमाई हो रही है. इसके अलावा वह 4 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, जिसमें मक्का, धान और गेहूं की खेती करते हैं. जहां इस मशीन और खेती से वह सालाना 8 लाख रुपये की कमाई कर लेते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related