अररिया में मक्का की खेती से शंकर यादव ने कमाया लाखों का मुनाफा.

Date:


Last Updated:

Araria Success Story : अररिया के बरहरा गांव निवासी किसान शंकर यादव 5 एकड़ में मक्का की खेती कर रहे हैं. किसान ने बताया कि वह घर बैठे मक्का की खेती से 4 लाख रुपये तक कमा लेते हैं. इसकी खेती के लिए सिंचाई और खाद बहुत जरूरी है. इसके अलावा वह सरसों, गेहूं, धान और पशुपालन से 6 लाख रुपये तक मुनाफा कमा लेते हैं.

ख़बरें फटाफट

अररिया: बिहार के अररिया जिले में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर किसानों द्वारा की रही है. यहां की जमीन मक्का की खेती के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसलिए यहां के ज्यादातर किसान मक्का की खेती में रुचि रखते हैं. अधिकतर किसान मक्का की खेती पर निर्भर हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं. आइये जानते हैं यहां के किसान शंकर यादव से, जिन्होंने मक्का की खेती की है.

1 एकड़ में आती है 20000 की लागत

अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बरहरा गांव निवासी किसान शंकर यादव लगभग कई सालों से मक्का की खेती कर रहे हैं. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह एक सीजन में 5 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती कर रहे हैं. उनके मुताबिक एक एकड़ में 20-25 हजार रुपए खर्च होता है. ऐसे में उनके 5 एकड़ जमीन पर 1 लाख रुपए से अधिक का खर्चा होता है. यहां के किसानों के लिए मक्का की फसल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. उन्होंने कहा कि उनका मक्का अभी 50 दिनों का हो गया है.

मक्के की खेती ने बनाया धनवान

किसान शंकर यादव ने बताया कि मक्का की खेती में बढ़िया मुनाफा होता है. यह 150-180 दिनों में तैयार हो जाती है. ऐसे में माना जाता है कि मक्का की फसल 6 महीने के अंदर लगभग तैयार हो जाती है. इस फसल में यहां के किसानों को 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि वह 1 एकड़ से लगभ 40 हजार रुपये की कमाई कर लेते हैं.

जानें खेती में सिंचाई और खाद कैसे डालें

किसान शंकर यादव ने बताया कि मक्का की खेती में 4-6 बार सिंचाई करना जरूरी होता है. डीएपी, यूरिया, पोटाश, एल्युमिनियम जैसे खादों की जरूरत होती है. जहां एक एकड़ जमीन पर लगभग 200 किलो खाद की आवश्यकता होती है. 35-45 दिनों के बाद दो बार कीटनाशक और लोडिस का स्प्रे करना जरूरी होता है.  किसान ने यह भी बताया कि 5 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती से लगभग 4 लाख रुपये कमा रहे हैं. मक्का की खेती-बाड़ी के साथ इसी खेती में सरसों की साग की भी खेती-बाड़ी करते हैं. उन्होंने बताया कि मक्का, गेहूं और धान इसके अलावा पशुपालन भी करते हैं. इस तरह वह घर बैठे 6 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा लेते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related