Last Updated:
सिनेमा की दुनिया में भव्यता और इमोशंस के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले इस डायरेक्टर का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं है. एक छोटे से 300 स्क्वायर फीट के चॉल से निकलकर उन्होंने अपनी कल्पनाओं के जरिए एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया. दिलचस्प बात यह है कि जो रोमांस और जज्बात वो पर्दे पर दिखाते हैं, वह उनकी असल जिंदगी की अधूरी इच्छाओं और बचपन के उन कड़वे अनुभवों का आईना है, जिन्हें उन्होंने असल जिंदगी में झेला. खुद प्यार के लिए तरसते रहने वाले इस फिल्मकार ने अपने निजी दर्द को किरदारों और संवादों में पिरोकर कालजयी फिल्में बनाईं.
डायरेक्टर ने अपनी निजी जिंदगी की कड़वी यादों को बड़े पर्दे पर उतारा.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्मकार हैं जो अपनी स्वतंत्र कल्पनाओं को पर्दे पर भव्य रूप देने के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर उन सपनों को किरदारों और संवादों में पिरोते हैं, जिन्हें असल जिंदगी में पाना मुमकिन नहीं होता. आज यानी 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. एक छोटी सी चॉल से निकलकर अपनी जादुई सोच के दम पर उन्होंने सिनेमा जगत में जो विशाल साम्राज्य खड़ा किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है.
निजी जिंदगी से प्रेरित था ‘देवदास’ का ये सीन
‘देवदास’ फिल्म में शाहरुख के पिता की मौत का सीन सभी को याद होगा, जब हीरो हाथ में दारू की बोतल लेकर अपनी मां के पास बैठकर बड़बड़ाने लगते हैं और कहते हैं, ‘अच्छा आदमी था लेकिन जल्दी चला गया.’ ये सीन उनकी असल जिंदगी से प्रेरित है. निर्माता ने पुराने इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता नशे के आदी थे और वे ऐसे ही लड़खड़ाते हुए घर में आते थे. जब निर्माता की दादी की मौत हुई थी, तब भी उनके पिता नशे की हालत में चलते हुए आए और बॉडी पर गिर गए थे. शाहरुख के साथ सीन डिस्कस करते हुए संजय लीला भंसाली की सारी पुरानी यादें ताजा हो गई थीं.
रोमांस को अलग तरीके से बड़े पर्दे पर उकेरा
भंसाली अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. निर्माता पर्दे पर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय, सलमान खान और ऐश्वर्या राय और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ियों को इंटेंस रोमांस के साथ दिखा चुके हैं. उनकी फिल्मों में हमेशा प्योर रोमांस को दिखाया गया, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि खुद भंसाली असल जिंदगी में किसी के साथ प्यार में पड़ चुके हैं और यही कारण है कि जो रोमांस वे पर्दे पर दिखाते हैं, वो असल जिंदगी और उनकी कल्पनाओं से प्रेरित रहा है, खासकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ में.
संजय लीला भंसाली की जिंदगी में रही प्यार की कमी
निर्देशक ने खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी. उन्होंने कहा था कि ‘मेरी जिंदगी में हमेशा प्यार की कमी रही और यही वजह है कि मैं पर्दे पर रोमांस को बेहतरीन तरीके से दिखा पाता हूं. मैं वो सभी चीजें फिल्मों में अनुभव करता हूं जो असल जिंदगी में नहीं कर पाता.’ इन दिनों संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड किरदारों में नजर आएंगे.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


