Last Updated:
UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा.
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. नगला किशनलाल इलाके में छोटे भाई ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
शाहजहांपुर: होली से पहले स्मैक तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
होली त्योहार से पहले शाहजहांपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर मणिपुर से स्मैक लाकर जिले में खपाने की फिराक में थे. मुखबिर की सूचना पर थाना कटरा पुलिस ने छापेमारी कर योगेश मौर्य, सत्यवीर, संजय और हरिशंकर को दबोच लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी मणिपुर से स्मैक की ढेली लाए थे और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर होटल और ढाबों पर बेचने की तैयारी में थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


