आगरा में TSI पर भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप, तो वहीं दिल्ली में स्कॉर्पियो से युवक को कुचलने का मामला

Date:


यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहें हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…

अवैध कफ सिरप सिंडिकेट: 15 आरोपियों की संपत्तियों की जांच में एसआईटी

लखनऊ में अवैध कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े मामले में एसआईटी ने शिकंजा कस दिया है. सिंडिकेट से जुड़े 15 आरोपियों की 2019 से 2025 के बीच अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है. इसके लिए विभिन्न जिलों की डेवलपमेंट अथॉरिटी, नगर निगम और रजिस्ट्री विभाग से जानकारी तलब की गई है. सहारनपुर में विभोर राणा, अभिषेक शर्मा, विशाल सिंह और विशाल उपाध्याय की संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया है. गाजियाबाद में सौरभ त्यागी, पप्पन यादव और शादाब की संपत्तियां जांच के दायरे में हैं. वाराणसी में अमित सिंह टाटा, भोला प्रसाद जायसवाल, शुभम जायसवाल, आजाद जायसवाल और आकाश पाठक की संपत्तियों का विवरण मांगा गया है. इसके अलावा चंदौली और लखनऊ में आलोक प्रताप सिंह तथा कानपुर के विनोद अग्रवाल की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है. एसआईटी पूरे नेटवर्क की आर्थिक परतें खंगालने में जुटी है.

सोनभद्र में जियो टावर नेटवर्क ठप करने की साजिश, कंट्रोल रूम में आग

सोनभद्र जिले में स्थित Jio के करीब 150 टावरों का नेटवर्क ध्वस्त करने की साजिश का मामला सामने आया है. रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली स्थित कंट्रोल रूम में एक नकाबपोश व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे कई उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए. सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति आग लगाते हुए कैद हुआ है. मामले में कंपनी के ही एक कर्मचारी पर शक जताया जा रहा है. इस घटना से सोनभद्र के पांच ब्लॉकों के साथ-साथ मिर्जापुर के दादर क्षेत्र तक नेटवर्क प्रभावित हुआ है. कंपनी के तकनीशियन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

आगरा में टीएसआई पर भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप, चौकी पर हंगामा
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित बोदला चौराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पर भाजपा नेता से अभद्रता करने का आरोप लगा है. टीएसआई कमल कुमार पर भाजपा नेता गोगा मौर्य के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप है, जिसमें उनका मोबाइल फोन भी टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंच गए और घेराव कर जमकर नारेबाजी की. मामले को लेकर अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर टीएसआई के खिलाफ आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है.

दिल्ली में कुशीनगर नंबर की स्कॉर्पियो से युवक को कुचलने का आरोप
दिल्ली में कुशीनगर नंबर की स्कॉर्पियो से युवक को कुचलने का मामला सामने आया है. गाड़ी नरेंद्र कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है और इस पर करीब 46 हजार रुपये के चालान लंबित हैं. घटना को लेकर एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बेटे को कुचलने का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related