Last Updated:
फिरोजाबाद की शांति देवी ने एनआरएलएम से जुड़कर कांच के हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय शुरू किया. सरकार से मिली करीब एक लाख रुपये की मदद से उन्होंने शिवलिंग, स्पून और डेकोरेटिव आइटम बनाना शुरू किया. आज वह प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर सामान बेचती हैं और दिल्ली तक ऑर्डर भेजती हैं. इस काम से उन्हें हर महीने करीब 25-30 हजार रुपये की आय हो रही है और अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ रही हैं.
फिरोजाबाद : यूपी में महिलाएं भी अब घर तक सीमित नहीं हैं, स्वरोजगार से जुडकर महिलाएं अच्छी कमाई कर रही हैं. फिरोजाबाद में भी एक महिला घर की दहलीज से बाहर निकलकर अपने आइटमों को बेचती है और कमाई करती है. महिला ने कांच के हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने की ट्रेनिंग ली है, जिससे वह स्वरोजगार से भी जुड़ गई है और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर माल को बेचती है. इसके अलावा दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ रही है. लाखों रुपए से शुरू किया कांच का ये व्यापार अब काफी बड़ा हो चुका है.
आजीविका मिशन से जुडकर बदली किस्मत
फिरोजाबाद के दौकेली गांव में रहने वाली महिला शांति देवी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले सात साल से कांच के हैंडीक्राफ्ट आइटम का बिजनेस कर रही है. उन्होंने इस काम की शुरुआत एनआरएलएम यानी आजीविक मिशन से जुडकर की थी. पहले उन्हें कांच से हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने की ट्रेनिंग कराई गई फिर इस व्यापार को शुरू किया. उनके पास बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं थे तो सरकार द्वारा उनको लगभग एक लाख रुपए मदद की गई. कांच के हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाकर बेचना शुरू किया. धीरे धीरे यह व्यापार बढ़ने लगा और इससे इनकम भी होने लगी.वह दूसरी महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ रही है.
कांच के शिवलिंग, स्पून और डेकोरेटिव आइटम से कर रही कमाई, दिल्ली तक बेचती है माल
महिला ने बताया कि उनके घर ही कांच के अलग अलग तरह के आइटम तैयार होते हैं जिनमें कांच के शिवलिंग, स्पून, झूमर के आइटम और अन्य होम डेकोरेशन आइटम तैयार किए जाते हैं. इन आइटमों की कीमत 25 रुपए प्रति पीस से शुरू होती है और इनके साइज के हिसाब से अलग अलग रेट रहते हैं. जिस तरह के ऑर्डर मिलते हैं उसी तरह का आइटम तैयार किया जाता है. वहीं उन्होंने कहा कि वह अपने माल को फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली तक बेचती है. जहां भी मेले के द्वारा स्टॉल लगाए जाते हैं, वहां जाकर आर्डर लेती है और इससे उनकी महीने की 25 से 30 रुपए तक की इनकम हो जाती है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


