आज का कर्क राशिफल | Kark Rashifal | कर्क राशि | Cancer Horoscope Today |

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 26 February: नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे शुरुआत में दबाव महसूस होगा, लेकिन यही मेहनत आगे चलकर प्रशंसा दिलाएगी. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं. 

Today Cancer Horoscope 26 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन संतुलन और समझदारी से काम लेने वाला रहेगा. आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के प्रभाव से चंद्रमा की स्थिति आपके मन और निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगी. आज भावनाओं और व्यवहार के बीच तालमेल बनाना बेहद जरूरी रहेगा. आज का दिन कुल मिलाकर सकारात्मक है, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. यदि धैर्य रखेंगे तो कई रुके हुए काम पूरे होते नजर आएंगे.

नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे शुरुआत में दबाव महसूस होगा, लेकिन यही मेहनत आगे चलकर प्रशंसा दिलाएगी. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं. पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि छोटी बातों पर तकरार की स्थिति बन सकती है. कुल मिलाकर दिन मेहनत और समझदारी से सफलता की ओर ले जाने वाला रहेगा.

आज कर्क राशि की लव लाइफ
कर्क राशि के जातकों के आज प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा. शाम का समय साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, हालांकि छोटी-छोटी बातों पर तकरार भी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री के संकेत हैं.

आज कर्क राशि की नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है. बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा दिखाते हुए नया प्रोजेक्ट दे सकते हैं. शुरुआत में दबाव महसूस होगा, लेकिन यही काम आगे चलकर पदोन्नति या प्रशंसा दिला सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. वहीं व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पुराने ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है. यदि आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज पूरी योजना बनाएं, लेकिन बड़ा फैसला 1-2 दिन बाद लेना ज्यादा उचित रहेगा. पार्टनरशिप के मामलों में लिखित समझौता आज जरूर करें.

कर्क राशिफल: धन और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के जातकों का आज घरेलू जरूरतों, मरम्मत, सजावट या परिवार की आवश्यकताओं पर धन खर्च हो सकता है. हालांकि यह खर्च जरूरी होगा और भविष्य में लाभ देगा. अचानक कोई रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन रही है. उधार देने से बचें और अनावश्यक ऑनलाइन खरीदारी पर नियंत्रण रखें.

कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के छात्र जातकों के लिए दिन अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. पढ़ाई में मन लगेगा और याददाश्त भी मजबूत रहेगी. जो छात्र लंबे समय से किसी रिजल्ट या एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. आज नया विषय शुरू करना फायदेमंद रहेगा.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का  दिन व्यस्त लेकिन संतोषजनक रहेगा. घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा महिलाओं को ऑफिस पर सराहना मिल सकती है. गृहिणियों को परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए आराम और पानी का ध्यान रखें.  मानसिक तनाव और ज्यादा सोचने की आदत आज आपको परेशान कर सकती है. नींद पूरी लें और देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बनाएं. पेट से जुड़ी समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related