Last Updated:
मेरठ समाचार: यूपी के मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर भीषण आग लग गई जिसके चलते उनके परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में रुखसार (30) पत्नी आसिम, अद्दस (3) पुत्र आसिम, नबिया (6 माह) पुत्री आसिम, इनायत ( 6 माह) पुत्री आसिम, महविश (12) पुत्री फारूक, हम्माद (4) पुत्र फारूख समेत 6 लोगों की मौत हुई है.
कपड़ा कारोबारी के घर लगी आग.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सोमवार की देर रात सामने आई. जहां एक घर में भीषण आग लगने के चलते 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में मेरठ के कपड़ा कारोबारी के घर हुई है. सूचना मिलने पर आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू तो पा लिया, मगर कारोबारी की पुत्रवधू और पांच पोते-पोतियों की मौत हो गई.
बताते चलें, 2 अन्य लोग भी इस आग में झुलसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और वारदात वाली जगह पर जांच की तो पता चला कि शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी है. यह आग सोमवार की रात करीब 9 बजे लगी है. इस हादसे में रुखसार (30) पत्नी आसिम, अद्दस (3) पुत्र आसिम, नबिया (6 माह) पुत्री आसिम, इनायत ( 6 माह) पुत्री आसिम, महविश (12) पुत्री फारूक, हम्माद (4) पुत्र फारूख समेत 6 लोगों की मौत हुई है.
अभी तक की पुलिस जांच के मुताबिक, कपड़ा व्यापारी इकबाल अंसारी का किदवई नगर में 3 मंजिला मकान बना हुआ है. घर में सबसे नीचे हिस्से में एक बड़ा गोदाम बना हुआ है, जिसके अंदर रेडीमेड कपड़े रखे हुए है. वहीं ऊपर की मंजिलों पर पूरा परिवार रहता था. मगर सोमवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे की तरफ पहली मंजिल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. गोदाम के अंदर कपड़ों का स्टॉक रखे होने की वजह से कुछ ही देर के भीतर आग ने एक भयानक रूप ले लिया. धुआं तेजी से पूरे मकान में भर गया और सीढ़ियों तक लपटें पहुंच गईं, जिससे ऊपर रहने वाले लोग नीचे नहीं उतर सके और जलकर राख हो गए.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें


