‘आपसे बहुत प्यार करती हूं मां’ ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद यूट्यूबर का आखिरी मैसेज, फ्लैट में लगाया मौत को गले

Date:


Last Updated:

हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर और बीएससी की स्टूडेंट बोनु कोमली ने अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है. उन्होंने घटना से पहले कुवैत में रह रही अपनी मां को आखिरी मैसेज भेजा और भाई का ख्याल रखने को कहा. पुलिस जांच से पता चला कि कोमली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लव अफेयर में थीं, लेकिन ब्रेकअप और आपसी विवाद के कारण वे गहरे तनाव में पहुंच गई थीं. उन्होंने पहले भी आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की थी. पुलिस फिलहाल फोन रिकॉर्ड्स और बयानों के आधार पर मामले की तहकीकात कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बोनु कोमली उभरती हुई यूट्यूबर थीं.

नई दिल्ली: हैदराबाद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां 21 साल की मशहूर यूट्यूबर और साइंस की छात्रा बोनु कोमली ने अपने किराए के फ्लैट में खुदकुशी कर ली. विशाखापट्टनम की रहने वाली कोमली पिछले करीब एक साल से हैदराबाद में बीएससी की पढ़ाई कर रही थीं और साथ ही लाइफस्टाइल वीडियो बनाकर यूट्यूब पर काफी पॉपुलर थीं. सोमवार 23 फरवरी की सुबह जब उनका शव पंखे से लटका मिला, तो हर कोई सन्न रह गया. जांच में पता चला है कि मौत को गले लगाने से ठीक पहले उन्होंने कुवैत में रह रही अपनी मां को एक आखिरी मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, ‘आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी.’ उन्होंने इस इमोशनल मैसेज में अपनी मां से अपने छोटे भाई का ख्याल रखने की भी गुजारिश की थी.

यूट्यूबर के दर्दनाक कदम के पीछे उनकी उलझी हुई लव स्टोरी बताई जा रही है. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कोमली पिछले तीन सालों से एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रिलेशनशिप में थीं, जो खुद भी एक यूट्यूबर है. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके रिश्ते में काफी खटास आ गई थी और उनका ब्रेकअप हो चुका था. इसी निजी विवाद और मानसिक तनाव के कारण वह काफी परेशान थीं. बताया जा रहा है कि खुदकुसी वाले दिन भी उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ था. यह भी सामने आया है कि कोमली ने करीब छह महीने पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी, जिससे पता चलता है कि वह लंबे समय से गहरी इमोशनल पीड़ा से गुजर रही थीं.

फैंस के लिए भी बड़ा सदमा
घटना का पता तब चला, जब मां ने कुवैत से बेटी को बार-बार फोन किया, लेकिन फोन बंद आने लगा. उन्होंने घबराकर हैदराबाद में अपने एक परिचित को फ्लैट पर भेजा. जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, तो वहां कोमली का शव बरामद हुआ. मौके पर पुलिस को एक साड़ी और सीढ़ी मिली है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने इस आत्मघाती कदम के लिए किया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कोमली के फोन रिकॉर्ड्स, मैसेज और उनके दोस्तों के बयानों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि हादसे की असल वजह और ब्वॉयफ्रेंड की भूमिका को साफ किया जा सके. एक होनहार छात्रा और उभरती हुई यूट्यूबर का इस तरह जाना सोशल मीडिया पर उनके फैंस के लिए भी बड़ा सदमा है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related