Last Updated:
आजकल हर किसी को जल्दी है. लोग कोई भी काम जल्दी-जल्दी करना चाहते हैं. यहां तक की खाने-पीने को भी ज्यादा समय नहीं देना चाहते. इसी जल्दबाजी में पानी पीने का तरीका भी बदल गया है. ज्यादातर लोग खड़े-खड़े ही पानी पी लेते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए रामपुर के आयुष चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि खड़े होकर पानी पीना खतरनाक है. शरीर उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता. धीरे-धीरे पाचन और दूसरे अंगों पर घातक प्रभाव पड़ता है. आंतों को उसे अवशोषित करने में दिक्कत आती है. ये आदत हमें बीमार कर सकती है.
रामपुर. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हर काम जल्दी-जल्दी करना चाहते हैं. इसी जल्दबाजी में पानी पीने का तरीका भी बदल गया है. घर हो, ऑफिस हो या बाजार, ज्यादातर लोग खड़े-खड़े ही पानी पी लेते हैं. लोगों को लगता है कि पानी तो पानी है, जैसे भी पी लो, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक, पानी पीने का सही तरीका न अपनाने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि खड़े होकर पानी पीने से शरीर अचानक पानी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होता. जब हम तेजी से पानी पीते हैं तो शरीर उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता. इसका असर धीरे-धीरे पाचन और अन्य अंगों पर पड़ता है.
डॉ. इकबाल के अनुसार, खड़े होकर पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इससे ब्लोटिंग यानी पेट फूलना, गैस और एसिडिटी की शिकायत होने लगती है. जब व्यक्ति बैठकर आराम से पानी पीता है तो आंतें उसे धीरे-धीरे अवशोषित करती हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है. लेकिन खड़े होकर पानी पीने पर यह प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है. खड़े होकर पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है क्योंकि शरीर पानी को सही तरीके से स्टोर नहीं कर पाता. कई बार लोगों को जल्दी-जल्दी प्यास भी लगती रहती है.
ये समस्या भी होगी
हार्ट के मरीजों के लिए भी यह आदत नुकसानदायक हो सकती है. कुछ मामलों में सीने में दर्द यानी चेस्ट पेन की शिकायत भी सामने आ सकती है. आयुर्वेद में भी बैठकर पानी पीने की सलाह दी गई है. आयुर्वेद के अनुसार बैठकर पानी पीने से शरीर को पानी को फिल्टर करने और सही जगह पहुंचाने का समय मिलता है. इससे शरीर का संतुलन बना रहता है और अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं. डॉ. इकबाल के मुताबिक, पानी हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीना चाहिए. इससे पेट पर दबाव नहीं पड़ता और शरीर को पूरा फायदा मिलता है. बहुत ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए. इससे पाचन प्रभावित होता है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है. अगर लोग बैठकर पानी पीने की आदत बना लें तो पेट की कई समस्याओं से राहत मिल सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


