इंग्लिश और मैथ में कमजोर हैं? पुलिस भर्ती के लिए प्रोफेसर ने दी एक्स्ट्रा सलाह, 100% मिलेगी नौकरी

Date:


Last Updated:

आगरा के छात्र पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता पाने के लिए तैयारी में जुटे हैं. वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सारिका शर्मा ने स्टूडेंट्स को बेसिक मजबूत करने, पिछले सालों के पेपर पढ़ने और मॉक टेस्ट करने की सलाह दी है. उन्होंने इंग्लिश, मैथ और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने पर जोर दिया. उनके मार्गदर्शन से स्टूडेंट्स पहली बार में सफलता आसानी से हासिल कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में हजारों स्टूडेंट्स अब पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं. इस तैयारी में मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सारिका शर्मा ने स्टूडेंट्स को खास टिप्स और ट्रिक्स दी हैं. उन्होंने बताया कि थोड़ी लग्न और मेहनत से स्टूडेंट्स एग्जाम में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

बेसिक मजबूत करना है सबसे जरूरी
डॉ. सारिका शर्मा के अनुसार, 10वीं से 12वीं तक का बेसिक मजबूत होना स्टूडेंट्स की नींव को मजबूत बनाता है. जब बेसिक क्लियर होगा, तब स्टूडेंट्स आगे के टॉपिक्स आसानी से समझ पाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 सालों के पेपर का अध्ययन करना बहुत लाभकारी है. इससे स्टूडेंट्स को एग्जाम का पैटर्न और बार-बार आने वाले सवाल समझ में आते हैं.

इंग्लिश और मैथ पर ध्यान दें
गांव और देहात के स्टूडेंट्स अक्सर एग्जाम में इंग्लिश और मैथ में परेशानी का सामना करते हैं. डॉ. सारिका शर्मा ने बताया कि इंग्लिश के लिए एक्स्ट्रा क्लास लेना और बेसिक समझना जरूरी है. मैथ में कमजोर स्टूडेंट्स को 10वीं तक की मैथ और फॉर्मूले अच्छे से सीखने चाहिए. बेसिक मजबूत होने पर न्यूमेरिकल और रीजनिंग के सवाल आसानी से हल किए जा सकते हैं.

शारीरिक फिटनेस और अन्य आवश्यकताएं
पुलिस भर्ती में सफलता के लिए शारीरिक फिटनेस भी बहुत जरूरी है. इसके लिए डॉ. सारिका ने स्टूडेंट्स को सलाह दी:
1) रोजाना दौड़ और भाग करें.
2) ऊंचाई और स्टैमिना पर ध्यान दें.
3) स्टडी में जीके, रीजनिंग, गणित, हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए.

योग्यता और आयु सीमा
पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
1) कॉन्स्टेबल: 12वीं पास.
2) दारोगा: स्नातक स्तर की योग्यता.

आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
डॉ. सारिका शर्मा के मार्गदर्शन के अनुसार, यदि स्टूडेंट्स अपने बेसिक मजबूत करें, मॉक टेस्ट और रिवीजन करें, तो वे पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Holika Dahan 2 march Monday dhulandi 4 march Wednesday due to lunar eclipse in Braj | ब्रज में चंद्र ग्रहण की वजह से सोमवार...

होमताजा खबरधर्ममथुरा-वृंदावन समेत पूरे ब्रज में चंद्र ग्रहण...