इंजीनियरिंग छोड़ खेत में लगाया बायोटेक दिमाग! नौकरी छोड़ बने एग्री-बिजनेसमैन, उगाया मुनाफा – News18 हिंदी

Date:


homevideos

इंजीनियरिंग छोड़ खेत में लगाया बायोटेक दिमाग! नौकरी छोड़ बने एग्री-बिजनेसमैन

X

इंजीनियरिंग छोड़ खेत में लगाया बायोटेक दिमाग! नौकरी छोड़ बने एग्री-बिजनेसमैन

 

arw img

Success Story: पारंपरिक खेती के ढर्रे को तोड़कर अब युवा और शिक्षित पेशेवर भी कृषि को मुनाफे का बिजनेस बना रहे हैं. जहानाबाद के सोनवां गांव के निवासी अभिषेक कुमार जो पेशे से बायो-टेक्नोलॉजी इंजीनियर हैं. उन्होंने युवाओं के लिए एक बेहतरीन उदाहरण पेश की है. इलाहाबाद से पढ़ाई और नौकरी करने के बाद अभिषेक ने अपने गांव लौटकर ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग’ (एकीकृत खेती) को अपनाया है. अभिषेक बताते हैं कि जहां 5 कट्ठा जमीन पर सरसों उगाने से मात्र ₹2 से ₹4 हजार की कमाई होती थी. वहीं अब वे उसी जमीन पर G-9 वैरायटी के केले के 400 पेड़ लगाकर करीब ₹30,000 तक की कमाई कर रहे हैं. उनके पास साल भर फल देने वाले आम, पपीता, सागवान और महोगनी जैसे कीमती पेड़ों का बागान है, जो 2 बीघे से अधिक जमीन पर फैला है. धान-गेहूं के बजाय बागवानी और मशरूम उत्पादन पर जोर दिया. जमीन को बंजर होने से बचाने के लिए यूरिया के बजाय जैविक खाद को प्राथमिकता दी. केले जैसी फसलों में पारंपरिक अनाज की तुलना में कम मेहनत और बेहतर रिटर्न हुआ. अभिषेक का यह कदम न केवल उनके लिए स्वरोजगार बना है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News

होमफोटोलाइफ़फूडरमजान स्पेशल: इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाएंगे...