Last Updated:
Mirzapur News: जिले के थोक व्यवसाइयों का कहना है कि जबतक बाजार में पूरी तरह से नई लहसुन नहीं आ जाती है. दाम में कमी होने को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. थोक विक्रेता राजू राईन ने बताया कि लहसुन का दाम उसके क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. पिछले कुछ दिनों में लहसुन के दामों में वृद्धि हुई थी. उसके पीछे की वजह आवक प्रभावित हुआ था.
मिर्जापुर: घर में सब्जी का स्वाद बिना लहसुन के अधूरा रहता है. अगर लहसून मसालों के साथ नहीं मिलाया गया तो स्वाद फीका-फीका सा लगता है. हालांकि, लहसुन का दाम भी बजट से बाहर जा रहा है. यानि अब बिना लहसुन के तड़का के ही आपको खाना बना पड़ेगा और खाना पड़ेगा. बाजार में कुछ ही दिनों में नए लहसून का आवक होगा. नए लहसुन के आने के पहले से ही दाम कम होगा. लहसुन का दाम पिछले एक सप्ताह में 150 के ऊपर चला गया है. फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि लहसुन 50 रुपये का 250 ग्राम बिक्री कर रहे हैं. हालांकि, दो से तीन दिनों से आवक तेज होने के बाद पांच रुपये दाम कम हुए हैं, लेकिन पूरी राहत की उम्मीद नहीं है.
मिर्जापुर जिले के थोक व्यवसाइयों का कहना है कि जबतक बाजार में पूरी तरह से नई लहसुन नहीं आ जाती है. दाम में कमी होने को लेकर कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. थोक विक्रेता राजू राईन ने बताया कि लहसुन का दाम उसके क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. पिछले कुछ दिनों में लहसुन के दामों में वृद्धि हुई थी. उसके पीछे की वजह आवक प्रभावित हुआ था. मार्केट में रेट अक्सर घटता और बढता रहता है. थोक की बात करें तो अभी 80 रुपये किलो तक बिक रहा है, जहां फुटकर दाम 140 से 150 है. अभी नए लहसुन का आवक शुरू हुआ है. नया लहसुन पूरी तरह से बाज़ार में आने के बाद दामों में कमी देखने को मिलेगी.
200 रूपये किलो करते थे बिक्री
लहसुन खरीदने के लिए आए आशीष ने बताया कि दाम बढ़ने की वजह माल की सप्लाई फंसना था. हालांकि, अब दामों में कमी आई है. पहले हम लोग 50 रुपये 250 ग्राम की बिक्री करते थे. अभी थोड़ा कम हुआ है. दाम अचानक से एकदम नीचे आने का अनुमान कम है. क्योकि, नया लहसुन अभी मार्केट में आ नहीं सका है. इसलिए समस्या हो रही है. फिलहाल हम थोक खरीदकर फुटकर में बेचते हैं. जिसमें दाम के अनुसार ही हम लोग दाम तय करते हैं.
130 से 140 रुपये है दाम
लहसुन खरीदने के लिए आए अजय कुमार मौर्य ने बताया कि लहसुन का दाम बढ़ने की वजह आवक की कमी है. मंडी में आवक प्रभावित होता है तो दाम में भी वृद्धि होने लगती है. हम लोग लगातार लहसुन खरीदकर ले जाते हैं. ऐसे में एक सप्ताह के भीतर लहसुन का दाम 40 से 80 के बीच से बढ़कर 130 से 140 रुपये किलो तक पहुंच गया है. हालांकि, माल आने की वजह से दाम रुका हुआ है. जबतक नया लहसुन नहीं आने वाला है. तबतक ऐसे ही लहसुन की बिक्री होती रहेगी. दामों में स्थिरता नहीं देखने को मिलेगा.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें


