‘एक ही छत के नीचे’ पॉलिटिकल डेब्यू के बीच विजय पर पत्नी ने लगाया बेवफाई का आरोप, हीरोइन के चलते मांगा डिवोर्स

Date:


Last Updated:

तमिल सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने अदालत में तलाक की अर्जी देकर सनसनी मचा दी है. संगीता ने विजय पर एक मशहूर हीरोइन के साथ एक्सस्ट्रा मैरिटल अफेयर और बेवफाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. संगीता ने याचिका में दावा किया है कि विजय ने वादा के बावजूद अपना अफेयर खत्म नहीं किया, जिससे संगीता को मानसिक तकलीफ झेलनी पड़ी. उन्होंने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर विजय ने उनके अधिकारों पर पाबंदियां लगा दीं. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब थलापति विजय अपनी नई राजनीतिक पार्टी के साथ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं.

नई दिल्ली: थलापति विजय और संगीता के रिश्तों को लेकर लोग तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब संगीता ने आधिकारिक तौर पर अदालत में तलाक की याचिका दायर कर दी है. उन्होंने अपनी याचिका में कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में हलचल मचा दी है.

संगीता ने अपने पति विजय पर एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का गंभीर आरोप लगाया है. संगीता का कहना है कि उन्हें अप्रैल 2021 में इस रिश्ते के बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्हें मानसिक रूप से गहरा धक्का लगा था और वे काफी परेशान रहीं.

संगीता की याचिका के मुताबिक, जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो विजय ने शुरू में वादा किया था कि वह इसे खत्म कर देंगे. हालांकि, संगीता का आरोप है कि विजय ने वह रिश्ता खत्म करने के बजाय जारी रखा और उनके बर्ताव में कोई सुधार नहीं आया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संगीता ने बताया कि 2021 से ही वे एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद एक-दूसरे से पूरी तरह अलग हो गए थे. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 तमिल’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने विजय पर मानसिक रूप से अलग-थलग रहने और उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, जिससे उन्हें और उनके बच्चों को काफी मानसिक पीड़ा हुई.

संगीता ने सनसनीखेज दावा किया कि जब उन्होंने विजय के बाहर चल रहे रिश्ते पर सवाल उठाए, तो विजय ने घर में उनके अधिकारों पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं. उन्हें घर के कामों और फैसलों में नजरअंदाज किया जाने लगा.

संगीता का कहना है कि विजय उस हीरोइन के साथ अक्सर विदेश यात्राओं पर जाते थे. वह हीरोइन सोशल मीडिया पर वहां की तस्वीरें भी शेयर करती थीं. विजय ने कभी उन पोस्टो का खंडन नहीं किया, जिससे बच्चों और पत्नी को पब्लिक के सामने अपमानित महसूस हुआ.

संगीता ने फिलहाल उस अभिनेत्री का नाम पब्लिक नहीं किया है क्योंकि वे किसी की इमेज खराब नहीं करना चाहतीं. हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ी या उन पर दबाव बनाया गया, तो वे उस हीरोइन को केस में दूसरा गुनहगार बनाकर नाम का खुलासा कर देंगी.

संगीता का मामला ऐसे समय में आया है जब विजय ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाई है और वे विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं. फिलहाल, न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे चेंगलपट्टू परिवार कल्याण न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chandra Grahan On Holi 2026 | what to do before and after Lunar eclipse According to Premanand Maharaj | होलिका दहन के दिन चंद्र...

होमताजा खबरधर्महोलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण, प्रेमानंदजी...