एलओसी पर घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकियों को भारतीय सेना ने खदेड़ा, नाथुआ टिब्बा में ऑपरेशन से साजिश विफल

Date:


होमताजा खबरदेश

एलओसी पर घुसपैठ की साजिश नाकाम, आतंकियों को भारतीय सेना ने खदेड़ा

Last Updated:

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर भारतीय सेना ने घुसपैठ को सफलता पूर्वक रोक दिया है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि खुफिया जानकारी और निरंतर निगरानी पर गुरुवार की सुबह नाथुआ टिब्बा गाजा नदी के किनारे आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि का पता चला. जिसे सेना ने सफलता पूर्वक रोक दिया.

Zoom

इंडियन आर्मी ने एलओसी पर घुसपैठ को रोका. (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने गुरुवार को एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान के सीमा से कई आतंकवादी भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. रक्षा सूत्रों से मिले इनपुट्स पर काम करते हुए सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को विफल कर दिया है. सेना ने बताया कि ये आतंकी नाथुआ टिब्बा इलाके से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने हैंडल (@Whiteknight_IA) से जानकारी शेयर किया. इसमें लिखा गया कि खुफिया जानकारी और लगातार निगरानी के आधार पर, नाथुआ टिब्बा के आम इलाके में संदिग्ध आतंंकियों की गतिविधि का पता चला. 19 फरवरी 26 की सुबह के दौरान एलओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने तेज और कैलिब्रेटेड आग से जवाब दिया. सफलतापूर्वक घुसपैठ को रोकने के बाद मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related