Last Updated:
O Romeo box office collection day 7: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. शुरुआती सात दिनों के सफर में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. पहले वीकेंड पर जो जोश दिखा था, वो वर्किंग डेज आते-आते ठंडा पड़ता नजर आ रहा है. अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म दूसरे हफ्ते में वापसी कर पाएगी या फिर फ्लॉप की कगार पर खड़ी हो जाएगी.
ओ रोमियो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हालत हुई खराब.
गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती नजर आ रही है. फिल्म ने शुरुआत तो ठीक-ठाक की थी, लेकिन पहले हफ्ते के खत्म होते-होते इसकी कमाई का दम निकल गया है. आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 8.50 करोड़ के साथ खाता खोला था. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 12.65 करोड़ पहुंची और तीसरे दिन 9 करोड़ रही. लेकिन जैसे ही मंडे आया, फिल्म धड़ाम से गिर गई.
50 करोड़ भी नहीं कमा पाई शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’
चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन सिर्फ 3.65 करोड़ कमाए. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, सातवें दिन (गुरुवार) के शुरुआती अनुमान बता रहे हैं कि फिल्म ने बमुश्किल 3.15 करोड़ का बिजनेस किया है. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 47.15 करोड़ ही पहुंच पाया है.
कबीर सिंह ने 7वें दिन डबल डिजिट में की थी कमाई
अगर इसकी तुलना शाहिद की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ से करें, तो ‘ओ रोमियो’ कोसों पीछे है. ‘कबीर सिंह’ ने रिलीज के सातवें दिन 13.61 करोड़ बटोर लिए थे, जबकि ओ रोमियो इसके सामने पानी भरती दिख रही है. गुरुवार को सिनेमाघरों में हिंदी बेल्ट में सिर्फ 7.25 फीसदी दर्शक ही नजर आए, जो शाहिद कपूर जैसे स्टार के लिए काफी चिंता की बात है.
‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ किताब पर आधारित है फिल्म
फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कहानी मुंबई के अंधेरे अंडरवर्ल्ड और अपराध की गलियों से निकलकर आती है. यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से प्रेरित है. फिल्म में शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के खतरनाक रोल में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी प्रेमिका अफशा का किरदार निभा रही हैं. इन दोनों के बीच का प्यार जितना गहरा है, उतना ही उलझा हुआ और पेचीदा भी है.
ओ रोमियो फिल्म की स्टारकास्ट
बताते चलें कि ओ रोमियो फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए सितारों की लंबी फौज है. इतने बड़े सितारों और दमदार बैकड्रॉप के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का संघर्ष वाकई चौंकाने वाला है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


