कड़वी मेथी को 5 मिनट में बनाएं सुपर टेस्टी! ये किचन ट्रिक जान ली तो बच्चे भी मांगेंगे दोबारा

Date:


Methi Simple Recipe: सर्दियां शुरू होते ही बाजार में ताजी हरी मेथी की भरमार हो जाती है. मेथी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन इसकी कड़वाहट की वजह से कई लोग इसे खाने से बचते हैं. खासकर बच्चे और कुछ बड़े भी मेथी की सब्जी देखकर मुंह बना लेते हैं. लेकिन सच ये है कि मेथी कड़वी नहीं होती, बस उसे सही तरीके से साफ और पकाने की जरूरत होती है.

खाना बनाने के शौकीन भावेश पटेल बताते हैं कि मेथी की कड़वाहट दूर करने के लिए सबसे पहले उसकी सही सफाई जरूरी है. ज्यादातर लोग मेथी को पहले काटते हैं और फिर धोते हैं. ऐसा करने से कड़वे तत्व पूरी तरह नहीं निकलते. सही तरीका है कि पहले जड़ें हटाकर साबुत पत्तियों को 2-3 बार साफ पानी से धो लें, फिर काटें. इससे मेथी ताजी भी रहती है और स्वाद भी बेहतर आता है.

अपनाएं ये 5 आसान और असरदार तरीके
नमक लगाकर रखें: कटी हुई मेथी पर थोड़ा नमक डालकर 15-20 मिनट छोड़ दें. बाद में हल्का निचोड़ लें. इससे अतिरिक्त कड़वाहट बाहर निकल जाती है.

हल्का उबाल लें
मेथी को नमक वाले पानी में 2-3 मिनट उबालकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दें. इससे उसका रंग हरा रहता है और स्वाद सुधर जाता है.

भुना हुआ बेसन मिलाएं
सब्जी बनाते समय थोड़ा भुना बेसन डाल दें. इससे सब्जी गाढ़ी और ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, साथ ही कड़वाहट कम हो जाती है.

दही या मलाई का इस्तेमाल करें
होटल जैसा स्वाद चाहिए तो थोड़ा दही या ताजी मलाई मिलाएं. इससे सब्जी क्रीमी बनती है और कड़वाहट महसूस नहीं होती.

आलू या मटर के साथ बनाएं
मेथी में आलू या मटर मिलाने से स्वाद बैलेंस हो जाता है. इनकी हल्की मिठास मेथी की कड़वाहट को कम कर देती है.

स्वाद भी, सेहत भी
सही तरीके से बनाई गई मेथी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब लगती है, बल्कि आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अब मेथी से भागने की जरूरत नहीं, बस ये आसान ट्रिक्स अपनाइए और सर्दियों में हेल्दी और टेस्टी खाना एंजॉय कीजिए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related