कभी हर घर में बनते थे चाकू, था नक्सलियों का गढ़! अब बना बिहार का ‘वेजीटेबल विलेज’ – News18 हिंदी

Date:


X

हर घर में बनते थे चाकू, था नक्सलियों का गढ़! अब बना बिहार का ‘वेजीटेबल विलेज’

 

arw img

Bihar Vegetable Hub Rajadih village: बिहार के सबसे छोटे जिले शिवहर का ‘राजाडीह’ गांव आज अपनी पहचान बदल चुका है. कभी हर घर में मशहूर चाकू बनाने और नक्सलियों के गढ़ के रूप में कुख्यात रहा यह गांव, अब ‘सब्जी के हब’ के रूप में जाना जाता है. तरियानी छपरा प्रखंड के इस गांव के 700 एकड़ रकबे में से 400 एकड़ पर अब केवल हरी सब्जियों की खेती होती है. ग्रामीणों के अनुसार, 30 साल पहले जहां हाथों में चाकू बनाने के औजार थे. वहां अब आधुनिक खेती की तकनीक है. किसान चंद्रपाल राय और रवि शंकर कुमार बताते हैं कि यहां की गोभी, शिमला मिर्च और टमाटर की मांग इतनी है कि बंगाल, यूपी और झारखंड ही नहीं, बल्कि नेपाल तक ट्रक के ट्रक भरकर सप्लाई होते हैं. चाकू बनाने वाले किसान अब सब्जी बेचकर अपने बच्चों को MBBS की पढ़ाई करा रहे हैं. यहां गेहूं की जगह बड़े पैमाने पर गोभी, मिर्च और मक्के की खेती होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related