Last Updated:
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में शिवली-रनियां मार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जिनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा.
कानपुर देहातः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में शिवली-रनियां मार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जिनके शवों को बाहर निकाल लिया गया है. वहीं चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
सभी लोग तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे. घटना शिवली कोतवाली क्षेत्र के वैरी सवाई गांव के पास अंधे मोड़ पर हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ने जनपद कानपुर देहात में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.
अनियंत्रित होकर ईको कार तालाब में गिरी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज किशोर अग्निहोत्री परिवार के साथ कानपुर के आवास-विकास कल्याणपुर-3 में रहते हैं. शुक्रवार को वह परिवार के साथ कार से सहायल गांव से सास की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. शाम को करीब पौने आठ बजे उनकी कार शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव के सांचला माता मंदिर के पास अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी. तालाब में कार गिरने के साथ ही चीख-पुकार मच गई.
चार लोगों की मौत, चार लोग घायल
आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी सिवली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राज किशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता, बहू राखी अग्निहोत्री, पौत्र शिव पुत्र अंकुर को मृत घोषित कर दिया. जबकि कृतिका अग्निहोत्री, सुधा पत्नी संजय वाजपेयी, वाणी अग्निहोत्री पुत्र अंकुर, कान्हा पुत्र संजय, सुधांशु पुत्र राज किशोर घायल हैं. घायलों का इलाज चल रहा है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें


