किसानों को घर बैठे मिलेगी एक्सपर्ट सलाह, ‘किसान सारथी’ ऐप से सीधे जुड़ेंगे वैज्ञानिक

Date:


होमताजा खबरदेश

किसानों को घर बैठे मिलेगी एक्सपर्ट सलाह, किसान सारथी ऐप से जुड़ेंगे वैज्ञानिक

Last Updated:

Indian Council of Agricultural Research (आईसीएआर) ने किसानों की सुविधा के लिए ‘Kisan Sarathi’ ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों और पशु वैज्ञानिकों से जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे.

बेगूसराय: किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब कृषि विज्ञान की पूरी दुनिया उनके हाथों में होगी. खेती से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए किसानों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. दरअसल, Indian Council of Agricultural Research (आईसीएआर) ने किसानों की सुविधा के लिए ‘Kisan Sarathi’ ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से किसान सीधे कृषि वैज्ञानिकों और पशु वैज्ञानिकों से जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे.

मोबाइल से सीधे वैज्ञानिकों तक पहुंचेगा सवाल
कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस ऐप पर किसान अपनी फसल, पशुपालन, बागवानी या अन्य कृषि कार्यों से संबंधित समस्याएं लिखकर भेज सकते हैं. यदि खेत में किसी प्रकार की बीमारी, कीट प्रकोप या पोषण संबंधी समस्या दिखाई देती है तो किसान उसकी फोटो भी अपलोड कर सकते हैं.

किसानों को समय पर सही सलाह
किसान द्वारा भेजा गया प्रश्न संबंधित जिले के कृषि विज्ञान केंद्र या फिर आईसीएआर के विशेषज्ञों तक पहुंच जाएगा. वहां के वैज्ञानिक समस्या का विश्लेषण कर समाधान देंगे. आवश्यकता पड़ने पर जमीनी स्तर पर भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर सही सलाह मिल सके.

बेगूसराय के वैज्ञानिक ने दी जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के वरीय वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेटफॉर्म किसानों को सीधे आईसीएआर के वैज्ञानिकों से जोड़ता है. ऐप के माध्यम से पौध रोग प्रबंधन, कीट नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य, पशु देखभाल और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस पहल से किसानों को समय पर वैज्ञानिक सलाह मिलेगी, जिससे फसल नुकसान की संभावना कम होगी और उत्पादन में सुधार आएगा.

खेती बनेगी और अधिक लाभकारी
विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से खेती को वैज्ञानिक आधार मिलने से उत्पादन और आय दोनों में बढ़ोतरी संभव है. किसानों से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल में ‘किसान सारथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क कर सकें और समय रहते समाधान प्राप्त कर सकें.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related