Last Updated:
बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट की गई है. एक्ट्रेस का मां बनने के बाद लुक पहली बार सामने आया है और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में कैटरीना कैफ चेहरे पर मास्क पहने नजर आ रही हैं.एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
कैटरीना ने दिया फैंस को तोहफा
नई दिल्ली. कैटरीन कैफ के फैंस आज भी उन पर जान छिड़कती हैं. इसका सबसे बड़े सबूत है कि मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार नजर आईं और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान का स्वागत किया था.उसके बाद से पहली बार फैंस को कैटरीना की झलक देखने को मिली है.
पैप्स के सामने भी कैटरीना ने नहीं हटाया मास्क
वायरल वीडियो में कैटरीना सेलिब्रिटी पिलाटे ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला संग नजर आई थीं.बात अगर कैटरीना कैफ के लुक की करें तो उन्होंने एक सिंपल ब्लैक जैकेट पहनी थी. अपने बालों को पोनीटेल किया हुआ था. कैटरीना ने इस दौरान अपने फैंस का भी ध्यान रखा और उन्होंने कार में बैठकर फैंस को हाथ हिलाते हुए कैमरों में पोज दिए. लेकिन उन्होंने पैपराजी के सामने भी मास्क नहीं हटाया. रेडिट पर वायरल हो रहा कैटरीना कैफ का ये वीडियो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं.एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही थी.
View this post on Instagram


