Kota News Hindi : राजस्थान के कोटा में स्थित श्री बड़े मथुराधीश मंदिर इन दिनों ब्रज की होली के रंग में सराबोर है. श्रीनाथजी के पाटोत्सव के साथ 40 दिवसीय पुष्टिमार्गीय होली महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई, जिसने मंदिर परिसर को भक्ति, संगीत और रंगों की अद्भुत छटा से भर दिया. अबीर-गुलाल, हवेली संगीत, रसिया गायन और पारंपरिक भोग के साथ श्रद्धालुओं को बरसाना-वृंदावन जैसी होली का सजीव अनुभव मिल रहा है, जहां आस्था और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है.


