कौन हैं वो अप्सरा सी हसीन एक्ट्रेस, जिसकी माधुरी दीक्षित हैं डाई हार्ट फैन, सेरआम धक-धक गर्ल ने किया खुलासा

Date:


Last Updated:

करोड़ों दिलों की धड़कन और ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया है. अपनी मुस्कान और डांस से पीढ़ियों को दीवाना बनाने वाली माधुरी खुद एक अप्सरा सी हसीन अदाकारा के डांस की डाई हार्ट फैन हैं. उन्होंने बताया कि दिग्गज अभिनेत्री और डांसर को कोई टक्कर नहीं दे सकता.

Zoom

हर रोल में फूंक दी जान

नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित आज भी उम्र के इस पड़ाव पर आकर अपनी मुस्कान और डांस से फैंस को दीवाना बना देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिनकी अदाओं पर दुनिया फिदा है, वो खुद एक दिग्गज अदाकारा की डाई हार्ट फैन हैं. हाल ही में माधुरी ने खुलासा किया कि वह किस एक्ट्रेस के डांस की दीवानी हैं.

हसीना जिसकी फैन हैं वैजयंती माला

माधुरी दीक्षित हाल ही में कपिल शर्मा के शो में नजर आई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि डांस में आपको कोई टक्कर नहीं दे सकता. लेकिन क्या इंडस्ट्री में ऐसा कोई हैं, जिसके डांस को आप पसंद करती हैं, या कोई एक्ट्रेस जिसकी आप फैन हैं. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बचपन से वैजयंतीमाला के डांस को देखा, समझा और उससे सीखा. उनके मुताबिक, वैजयंतीमाला सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि स्क्रीन पर उतरती एक अप्सरा जैसी लगती थीं. उनका ग्रेस, एक्सप्रेशन और क्लासिकल डांस की पकड़ बेमिसाल थी. माधुरी कहती हैं कि जब भी वह वैजयंतीमाला को परफॉर्म करते देखती थीं, तो मंत्रमुग्ध हो जाती थीं. वह उनकी डाई हार्ट फैन हैं.

हर फिल्म में रचा इतिहास

वो गाने जिन्हें डांस से माधुरी ने बना दिया अमर

माधुरी का अपना करियर भी डांस के दम पर चमका. करियर की शुरुआत भले ही उन्होंने फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन 90 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी थी. अपने करियर में उन्होंने ‘तेजाब’ का ‘एक दो तीन’ हो, ‘बेटा’ का ‘धक-धक करने लगा’ या ‘देवदास’ का ‘मार डाला’, और कलंक गाना तुमसे जुदा होकर हम तबाह हो गए, जैसे हर गाने में उन्होंने एक्सप्रेशन और टेक्नीक का ऐसा मेल दिखाया कि वह डांसिंग क्वीन कहलाने लगीं. लेकिन माधुरी मानती हैं कि इस सफर की प्रेरणा उन्हें पहले की पीढ़ी की अभिनेत्रियों से मिली, खासकर वैजयंतीमाला से.

बता दें कि वैजयंतीमाला ने ‘नया दौर’, ‘संगम’ और ‘मधुमती’ जैसी फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर नई पहचान दी. वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में थीं, जिन्होंने क्लासिकल डांस को मेनस्ट्रीम सिनेमा में मजबूती से स्थापित किया. माधुरी का कहना है कि वैजयंतीमाला की परफॉर्मेंस में जो शालीनता और आत्मविश्वास दिखता था, वही उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करता है. दिलचस्प बात यह है कि माधुरी खुद भी कथक में ट्रेंड हैं और उन्होंने हमेशा अपने डांस को सिर्फ स्टेप्स तक सीमित नहीं रखा, बल्कि भाव और कहानी के साथ जोड़ा. यही वजह है कि उनके डांस नंबर आज भी याद किए जाते हैं.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related