कौन होगा यश का असली दुश्मन, किससे मिलेगी ‘रॉकिंग स्टार’ को कांटे की टक्कर? ‘टॉक्सिक’ के विलेन पर बढ़ा सस्पेंस!

Date:


Last Updated:

Who is likely to play Villain in Yash’s Toxic? कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. फिल्म के डार्क और एक्शन से भरपूर विजुअल्स ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर फिल्म का असली विलेन कौन है? ‘रॉकिंग स्टार’ यश इस बार पर्दे पर किससे लोहा लेंगे, इसे लेकर सस्पेंस गहरा गया है. फिल्मी गलियारों में हुमा कुरैशी, टोविनो थॉमस और सुदैव नायर जैसे बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है. कहा जा रहा है कि हुमा कुरैशी एक बेहद पावरफुल और नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी, जो यश को कड़ी टक्कर देंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘टॉक्सिक’ के दमदार टीजर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा.

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश यानी रॉकिंग स्टार के फैंस के लिए इन दिनों उत्साह सातवें आसमान पर है. साल 2022 में ‘केजीएफ 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद हर कोई बस इसी बात का इंतजार कर रहा था कि यश पर्दे पर कब लौटेंगे और अब उनकी अगली फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने 20 फरवरी को इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. टीजर इतना दमदार है कि इसने रिलीज होते ही यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर का एक नया लेवल सेट करने वाली है.

लेकिन इस समय फिल्मी गलियारों में जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है इस फिल्म के खतरनाक विलेन की. फिल्म के मेकर्स ने अभी तक किसी का नाम ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन अंदर की खबरें कुछ और ही इशारा कर रही हैं.

कौन होगा यश का ‘टॉक्सिक’ दुश्मन?

चर्चा है कि ‘टॉक्सिक’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी मेन विलेन हो सकती हैं और वह बड़े पर्दे पर यश से टक्कर देती नजर आएंगी. खबरों की मानें तो हुमा इस फिल्म में एक बेहद पावरफुल और नेगेटिव रोल में नजर आ सकती हैं. हुमा ने पहले भी अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया है, ऐसे में यश के सामने उनका होना फिल्म में नया तड़का लगाएगा.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related