Last Updated:
साउथ स्टार महेश बाबू काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर छाए हुए हैं.अब एक्टर का इस फिल्म से भगवान राम वाले लुक का एक पोस्टर सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. लेकिन इस फोटो के पीछे क्या सच है, ये अब तक कोई नहीं जानता. ना ही अब तक इस पर मेकर्स ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है.
महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ चर्चा में हैं
महेश बाबू की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है. इस फोटो को लेकर दावा कर रहे हैं कि ये फोटो उनकी आने वाली फिल्म वाराणसी की है. दावा किया जा रहा है कि यह एसएस राजामौली की फिल्म में महेशा बाबू का लुक है. लेकिन अब तक इसकी सच्चाई का पता नहीं लग पाया है.
वायरल पोस्टर देख फैंस एक्साइटेड
आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित मैथरी सिनेमा में एक पोस्टर दिखाया गया. बाद में ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस पोस्टर में महेश बाबू का ‘श्री राम’ वाला लुक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना हो गईं. हर कोई इस पोस्टर को देखकर हैरान हो रहा है. हाथ में धनुष. भगवा कपड़े. पीठ पर तरकश देख इस पोस्टर को लोग कह रहे हैं कि यह 2027 की सबसे बड़ी झलक है.


