Last Updated:
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल परिसर में घुसे तेंदुए को रेस्क्यू टीम ने न्यूट्रलाइज करके पकड़ लिया. तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है. तेंदुआ इतना खूंखार था कि उसने खिड़की में लगी लोहे की रॉड तक को मोड़ दिया था.
गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में बुधवार को ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल परिसर में घुसे तेंदुए को रेस्क्यू टीम ने न्यूट्रलाइज करके पकड़ लिया. तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है. तेंदुआ इतना खूंखार था कि उसने खिड़की में लगी लोहे की रॉड तक को मोड़ दिया था.
बता दें कि बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग को अलर्ट किया कि कैंपस में एक जंगली जानवर घूमता हुआ दिख रहा है. शुरुआती जांच में उसके तेंदुआ होने की आशंका जताई गई. सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया. तकरीबन 8:30 बजे तक वन विभाग की गाजियाबाद रेंज और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं. सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई. स्कूल में आज 11वीं कक्षा की परीक्षा निर्धारित थी, लेकिन हालात को देखते हुए परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई और छुट्टी घोषित कर दी गई. राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और स्कूल परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया.
डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर इशा तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही करीब 100 से ज्यादा वनकर्मी और पुलिसकर्मी सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. स्कूल और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तेंदुए की लाइव लोकेशन ट्रैक की गई और फिर स्कूल की चारदीवारी के चारों ओर बल्लियों के सहारे बड़े-बड़े जाल लगाए गए. ताकि यदि तेंदुआ परिसर में छिपा हो तो बाहर न निकल सके.
इस बीच तेंदुए की मौजूदगी का एक और सुराग सामने आया. स्कूल के पास रहने वाले स्थानीय निवासी गुरचरण सिंह ने दावा किया कि सुबह करीब 5 बजे उनके घर के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ. फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत पुलिस व वन विभाग को सूचना दी. गोविंदपुरम की मुख्य सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी और आसपास की सड़कों को एहतियातन बंद कर दिया गया. लोगों से अपील की गई कि वे मौके पर भीड़ न लगाए.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


