गाजीपुर में मामा-भांजे और साले की ‘स्वाद वाली तिकड़ी’, राजा भैया ने फुल्की के एक ठेले से खड़ा किया साम्राज्य

Date:


Last Updated:

Ghazipur Famous Fulki Shop: गाजीपुर का जायका अब कानपुर के हुनर से चमक रहा है. राजा भैया फुल्की वालों ने अपने ‘7 मटका’ फॉर्मूले से शहर की गलियों को फूड हब बना दिया है. चाहे सिंचाई विभाग हो या मिश्रा बाजार, दोपहर ढलते ही अदरक, लहसुन और खास बादाम पानी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगता है.

गाजीपुर में कानपुर के ‘राजा भैया’ ने अपनी 7 स्वादों वाली फुलकी से धूम मचा दी है. सिंचाई विभाग से लेकर मिश्रा बाजार तक फैली इनकी फ्रेंचाइजी यूनिट्स पर अदरक, पुदीना, लहसुन, इमली और खास ‘बादाम पानी’ का अनूठा संगम मिलता है. मात्र 20 रुपए में मिलने वाली यह कुरकुरी और हाइजीनिक फुलकी अब शहर का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुकी है.

मिश्रा बाजार की भीड़भाड़ में राजा भैया का ठेला अपनी स्वच्छता के लिए मशहूर है. यहां का ‘अदरक पानी’ ताजी कुचली हुई अदरक और सौंठ के मिश्रण से बनता है. यह पानी न केवल सर्दी-खांसी में राहत देता है, बल्कि फुलकी के स्वाद में एक तीखा और ताजा एहसास भी जोड़ता है.

राजा भैया की फुल्की फ्रेंचाइजी में ‘इमली का पानी’ पारंपरिक तरीके से पुरानी इमली को भिगोकर बनाया जाता है. इसके साथ मिलने वाला ‘तीखा पानी’ हरी मिर्च और धनिए के अर्क से तैयार होता है. जब इमली की खटास और मिर्च का तीखापन एक साथ मिलता है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तपती दोपहर में राजा भैया का ‘पुदीना पानी’ किसी वरदान से कम नहीं है. ताजे पुदीने के पत्तों, काला नमक और भुने जीरे से तैयार यह हरा-भरा पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है. 20 रुपए में 7 अलग स्वादों के साथ मिलने वाली यह कुरकुरी फुलकी स्वाद का खजाना है.

राजा भैया की फुल्की की तीन फ्रेंचाइजी है. एक सिंचाई विभाग के पास लगने वाली यूनिट पर ‘लहसुन पानी’ का बोलबाला है. भुने हुए लहसुन और लाल मिर्च के पेस्ट से बना यह पानी अपने स्ट्रॉन्ग फ्लेवर के लिए जाना जाता है. कानपुर के कारीगरों द्वारा तैयार यह तीखा पानी उन लोगों की पहली पसंद है, जो असली ‘चटकारे’ के शौकीन हैं.

दोपहर 2 से रात 8 बजे तक लगने वाला ये ठेला अब गाजीपुर की पहचान बन चुका है. कानपुर से आए इन परिवार के रिश्तेदारों ने अपनी मेहनत से 3 यूनिट का फुल्की खड़ा कर दिया. एक महिला द्वारा 50 फुलकी खाने का रिकॉर्ड इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है. यहां की सात स्वादों वाली पानी की फुल्की अब शहर की सबसे चर्चित और आने वाले समय मशहूर फूड पहचान बन चुकी है.

बच्चों और महिलाओं के बीच ‘मीठा पानी’ सबसे लोकप्रिय है, जिसे गुड़ और खजूर की चटनी से तैयार किया जाता है. राजा भैया के ठेले पर स्टील के साफ-सुथरे बर्तनों में रखा यह पानी हाइजीन की गारंटी देता है. कुरकुरी फुलकी और मीठे पानी का कॉम्बिनेशन हर किसी का दिल जीत लेता है.

गाजीपुर के नवापुरा स्थित साईं मंदिर के पास राजा भैया की मेन यूनिट लगती है. यहां का ‘बादाम पानी’ सबसे अनोखा है, जिसे मगज और मेवों के बारीक पेस्ट से तैयार किया जाता है. इसका क्रीमी टेक्सचर और हल्का मीठापन तीखी फुल्की के साथ एक बेहतरीन फ्यूजन बनाता है, जो इसे शहर का सिग्नेचर डिश बनाता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related