गुच्छेदार सरसों उगा रहा गोंडा का ये किसान, नीचे से ऊपर तक फलियां, 1 बीघा में 3 कुंटल पैदावार

Date:


होमताजा खबरकृषि

गुच्छेदार सरसों उगा रहा ये किसान, नीचे से ऊपर तक फलियां, 1 बीघा में 3 कुंटल

Last Updated:

लोकल 18 से बात करते हुए गोंडा के प्रगतिशील किसान अक्षैबर सिंह बताते हैं कि पहली बार हम गुच्छेदार सरसों की खेती कर रहे हैं. इसके पहले हम समान वैरायटी का सरसों उगाते थे. राजस्थान से इसका बीज लेकर आए हैं. ढाई से 3 कुंटल प्रति बीघा पैदावार हो जाती है. नॉर्मल सरसों एक से डेढ़ कुंटल प्रति बीघा ही होती है. तेल की मात्रा 38.7 से 41.6 फीसदी होती है, जो दूसरी किस्मों की तुलना में काफी ज्यादा है. इस वैरायटी में फलियां नीचे से ऊपर तक लगती हैं.

गोंडा. सरसों की खेती किसानों की किस्मत बदल रही है. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का एक किसान गुच्छेदार सरसों की खेती कर रहा है. पहले पारंपरिक सरसों की खेती करता था. एक बार राजस्थान गया, जहां गुच्छेदार सरसों की खेती देखी. वहीं से बीज लेकर गोंडा में उगाना शुरू किया. इन दिनों 2 एकड़ में ये फसल लगाई है. ढाई से 3 कुंटल प्रति बीघा पैदावार आराम से हो जाती है. नॉर्मल सरसों एक से डेढ़ कुंटल प्रति बीघा ही होती है. इस सरसों की देखभाल आम सरसों की तरह ही करनी होती है. लोकल 18 से बातचीत में गोंडा के प्रगतिशील किसान अक्षैबर सिंह बताते हैं कि पहली बार हम गुच्छेदार सरसों की खेती कर रहे हैं. इसके पहले समान वैरायटी का सरसों लगाते आए हैं.

अक्षैबर सिंह बताते हैं कि हमारे एक रिश्तेदार ने पिछली बार गुच्छेदार सरसों की बुवाई की थी. पैदावार काफी अच्छा हुई थी. उन्हीं को देखकर हमने भी इसकी खेती शुरू की. अक्षैबर के मुताबिक, वे 2 एकड़ में गुच्छेदार सरसों की खेती कर रहे हैं. 2 एकड़ गुच्छेदार सरसों की खेती में 5 से 6 हजार रुपये लागत लगी है. अक्षैबर सिंह के अनुसार, इस वैरायटी की सरसों एक एकड़ में 15 से 16 कुंटल तक पैदा हो जाती है. फली नीचे से लेकर ऊपर तक लगती है. तेल की मात्रा 38.7 से 41.6 फीसदी होती है, जो दूसरी किस्मों की तुलना में अधिक है.

नीचे से ऊपर तक

अक्षैबर सिंह बताते है कि गुच्छेदार सरसों की खासियत इसकी फलियों का नीचे से ऊपर तक लगना है, जिससे पैदावार अधिक होती है. इसका बाजार मूल्य भी अच्छा मिलता है. किसान नई तकनीक और उन्नत बीज का उपयोग कर बेहतर उत्पादन ले सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related