Last Updated:
अल्मोड़ा: जब हम घर पर गेहूं खरीद कर रखते हैं, या गेहूं की फसल उगाते हैं. तो उसमें कभी-कभी कुछ कीड़े लग जाते हैं जो पूरे गेहूं को खराब कर देते हैं. फिर कीड़े हटाने के लिए हम कभी कभी केमिकल का इस्तेमाल करते है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है, ऐसे में आप पहाड़ों की कुछ आसान नेचुरल चीजें फॉलो कर सकते है. जिससे आपका गेहूं नेचुरली सुरक्षित रहेगा.
घुन एक छोटा कीड़ा होता है जो गेहूं जैसे अनाज में लग जाता है. यह अनाज के अंदर अंडे देता है और धीरे-धीरे पूरा दाना खोखला कर देता है. नमी, बंद डिब्बे में हल्की सी सीलन और लंबे समय तक रखा अनाज घुन लगने की मुख्य वजह बनते हैं. हालांकि, यह गेहूं में होना आम बात है ग्रामीण किसान पुरन जोशी अपने पुराने अनुभव के साथ बताते है कि, अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते है तो आप आसानी से अपने गेहूं बचा सकते है गांवों में यह विधियां आज भी इस्तेमाल की जा रही है
अगर गेहूं में हल्का घुन दिखे तो उसे 2–3 घंटे तेज धूप में फैला दें. धूप की गर्मी से घुन और उसके अंडे नष्ट हो जाते हैं. ध्यान रखें कि अनाज को साफ कपड़े या प्लास्टिक शीट पर पतली परत में फैलाएं, ताकि हर दाने तक धूप पहुंचे.
सूखी नीम की पत्तियां गेहूं के बीच रखने से घुन नहीं लगता. नीम की प्राकृतिक खुशबू और गुण कीड़ों को दूर रखते हैं. आप हर परत के बीच थोड़ी-थोड़ी सूखी पत्तियां डाल सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डिब्बे में 4–5 तेजपत्ते या कुछ लौंग डाल दें. इनकी तेज खुशबू घुन को दूर रखती है. यह तरीका खासकर तब काम आता है जब अनाज लंबे समय तक स्टोर करना हो.
गेहूं को हमेशा अच्छी तरह सुखाकर ही स्टोर करें. नमी घुन की सबसे बड़ी वजह है. स्टील या एयरटाइट प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करें. डिब्बे को ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
एक छोटे कपड़े में थोड़ा सा नमक बांधकर डिब्बे में रख दें. नमक नमी को सोख लेता है, जिससे घुन पनपने की संभावना कम हो जाती है. ध्यान रखें कि नमक सीधे अनाज में न मिले. आप फोटो में दिखने वाला मोटा नमक भी इस्तेमाल कर सकते थे पहाड़ों में इसे इस्तेमाल करना काफी आम बात है. यह बाजारों में आसानी से मिल भी जाता है.
ग्रामीण किसान यह भी बताते है कि हर 15–20 दिन में अनाज को एक बार जरूर देख लें. अगर कहीं नमी या कीड़े दिखें तो तुरंत धूप में सुखाएं. सही देखभाल से गेहूं लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा बना रहता है.एक बार सुरक्षित किया गेहूं फिर आप साल भर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है.


