गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का शेड्यूल बदला, यहां जानें

Date:


Last Updated:

गोरखपुर-आनंदनगर रेल खंड पर ब्रिज निर्माण के कारण कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला है. रेलवे ने यात्रियों को आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट से अपडेट चेक करने की सलाह दी है.

Zoom

रेलवे ने शेड्यूल जारी किया.

गोरखपुर. रेलवे ने गोरखपुर-आनंदनगर रेल खंड पर महत्वपूर्ण काम शुरू किया है. नकहा जंगल और मानीराम स्टेशनों के बीच क्रासिंग नंबर 5-ए पर गर्डर लांचिंग (ब्रिज का निर्माण कार्य) के लिए ब्लॉक दिया गया है. इस कारण कई ट्रेनों के ऑपरेशन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर खत्म या शुरू होंगी, कुछ का समय बदलेगा और कुछ को रास्ते में रोका जाएगा. यह काम सुरक्षा और बेहतर सुविधा के लिए जरूरी है.

भारतीय रेलवे ने इस ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है, जिससे घर से निकलने से पहले शेड्यूल देखकर निकलें और परेशानी से बचें.

ये ट्रेनें प्रभावित

  • 75116 नौतनवा-गोरखपुर डेमू: 19 फरवरी को मानीराम पर खत्म होगी.
  • 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू: मानीराम से चलेगी.
  • 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस: 19, 20, 22, 23 और 24 फरवरी को गोरखपुर कैंट पर खत्म होगी.
  • 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस: गोरखपुर स्टेशन से चलेगी.
  • 55076 बढ़नी-नकहा जंगल पैसेंजर: 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को मानीराम पर खत्म होगी.
  • 55071 नकहा जंगल-नौतनवा पैसेंजर मानीराम से चलेगी

ट्रेनें देर से चलेंगी

  • 55075 गोरखपुर-बढ़नी पैसेंजर 19 फरवरी को गोरखपुर से 1 घंटा 35 मिनट देर से चलेगी.
  • 55040 बढ़नी-नरकटियागंज पैसेंजर 19 फरवरी को बढ़नी से 1 घंटा देर से चलेगी.
  • 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 19 फरवरी को गोरखपुर से 15 मिनट देर से चलेगी.
  • 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू: 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को नकहा जंगल से 1 घंटा 30 मिनट देर से चलेगी.
  • रास्‍ते में रुकेगी
  • 55070 नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर 19 फरवरी को मार्ग में 45 मिनट रोकी जाएगी.
  • रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले आईआरसीटसी ऐप, वेबसाइट या स्टेशन से

नई जानकारी जरूर चेक करें. असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य लंबे समय में यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएगा. काम पूरा होने के बाद इस ओर से गुजरने वाली ट्रेनें ऑपरेशंस होंगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related