गोरखपुर में कानून को ओपन चैलेंज? डॉक्टर का पीछा, गंदे कमेंट्स, गलत तरीके से छुआ, फिर उतारी शर्ट

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की और यही नहीं अपनी हिमाकत दिखाते हुए महिला डॉक्टर का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा भी किया.

Zoom

गोरखपुर में महिला डॉक्टर से छेड़खानी. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी की और यही नहीं अपनी हिमाकत दिखाते हुए महिला डॉक्टर का डेढ़ किलोमीटर तक पीछा भी किया. साथ ही पीड़िता को गलत गरीके से छुआ और उसपर गंदे कमेंट भी किए और यही नहीं पीछा करते वक्त लड़के ने अपनी शर्ट भी उतार दी. पीड़ित महिला डॉक्टर नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली है, जो गोरखपुर एम्स अस्पताल में काम करती है.

पीछा किया, कमेंट किया, बैड टच किया
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर शाम की है. महिला डॉक्टर शहर के ओरियन मॉल से लौट रही थी,. तभी 3 लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए गंदे कमेंट करते रहे. इसके अलावा एक युवक ने लेडी डॉक्टर को डराते हुए अपनी शर्ट उतार दी। एम्स के गेट नंबर 2 के करीब पहुंचने पर युवक ने लेडी डॉक्टर को बैड टच किया. हालांकि जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले. प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 22 फरवरी की रात 8 बजे की है.

यह भी पढ़ेंः शराब कारोबारी की हत्या का एक-एक सच, 21 साल का बेटा बना हत्यारा, पड़ोसियों के शक पर खुला राज
एक्स पर घटना की दी जानकारी
कैंपस पहुंचने के बाद डॉक्टर ने नॉर्थ ईस्ट फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स (नाफोर्ड) में इसकी शिकायत की. इसके बाद नाफोर्डएम्स ने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए X हैंडल पर पोस्ट किया. नाफोर्डएम्स ने एक्स पर लिखा- “एम्स गोरखपुर में तीसरे साल की प्रसूति और स्त्रीरोग विशेषज्ञ के साथ गंभीर नस्लीय उत्पीड़न और यौन हमला हुआ. 22 फरवरी की रात तकरीबन 8 बजे गोरखपुर में ओरियन मॉल से बाहर निकलते समय, तीन पुरुषों ने उसे घूरते रहे और अभद्र टिप्पणियां कीं.”

सभी को गाली दे रहे थे आरोपी लड़के
देश के पूर्वोत्तर इलाके की रहने वाली डॉक्टर पर नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं. तीनों अपराधी एम्स के गेट नंबर दो की ओर जाने वाली सड़क पर उसका पीछा करते रहे. इस दौरान वे सभी को गालियां देते रहे. उनमें से एक ने महिला डॉक्टर को डराने के लिए जानबूझकर अपनी शर्ट उतार दी. गेट नंबर दो पर सेना शिविर के पास एक आदमी ने महिला डॉक्टर को गलत तरीके से छुआ. इससे महिला रेजिडेंट डाक्टर को गहरा सदमा और आघात पहुंचा.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related