गोरखपुर में बनने जा रहा इंटरनेशनल स्टेडियम, 339 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सीएम योगी का ऐलान

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गोरखपुर में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक MoU पर साइन किए गए.

Zoom

गोरखपुर में तैयार होने जा रहा है इंटरनेशनल स्टेडियम.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गोरखपुर में प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक MoU पर साइन किए गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “BCCI की मदद से वाराणसी में एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है और हम इस साल जून के बीच तक इसका काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी तरह, गोरखपुर में एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने का काम चल रहा है.’

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने दिए 60 करोड़
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 60 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 30 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 10 करोड़ रुपये दिए. इन सभी ने इसमें योगदान दिया, और गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम शुरू हो गया है, जिसकी कुल लागत 339 करोड़ रुपये है.

मुख्य स्टेडियम परिसर 45 एकड़ में होगा
मुख्य स्टेडियम परिसर 45 एकड़ में फैला होगा, जबकि सहायक सुविधाएं शेष 5 एकड़ में विकसित की जाएंगी. स्टेडियम हवाई अड्डे से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस स्टैंड से 22 किमी और गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 20.8 किमी दूर स्थित होगा. सुगम्यता बढ़ाने के लिए, स्टेडियम को गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग (एनएच-24) से जोड़ने वाली एक संपर्क सड़क की भी योजना है. यह दो मंजिला क्रिकेट स्टेडियम आईसीसी सहित वैश्विक संगठनों के मानकों को पूरा करने के लिए बनाया जाएगा.

30000 दर्शक बैठ सकेंगे
इसमें सात मुख्य पिचें और चार अभ्यास पिचें होंगी, जिनकी बैठने की क्षमता लगभग 30,000 दर्शकों की होगी. बहुउद्देशीय स्थल के रूप में डिज़ाइन किया गया यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ अन्य बड़े आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम होगा. गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का विकास इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल के तहत किया जा रहा है. इस परियोजना में स्टेडियम परिसर के भीतर प्रवेश द्वार, सुरक्षा चौकियां, पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड तथा उत्तरी और दक्षिणी पवेलियन का निर्माण शामिल है

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related