घर पर चाय के साथ बनाएं कुरकुरा सकोड़ा, स्वाद बना देगा दीवाना, आसान है रेसिपी – Uttar Pradesh News

Date:


होमफोटोलाइफ़फूड

घर पर चाय के साथ बनाएं कुरकुरा सकोड़ा, स्वाद बना देगा दीवाना, आसान है रेसिपी

Last Updated:

सर्दियों में चाय के साथ कुरकुरा सकोड़ा बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, मसाले और नमक मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. कढ़ाही में तेल गर्म कर मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर सुनहरा और कुरकुरा तल लें. गरमा-गरम सकोड़ा हरी चटनी या चाय के साथ परोसें. चाहें तो पालक या मेथी मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं.

सर्दियों के मौसम में चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हर किसी का करता है. ऐसे में देसी अंदाज में बनाया गया सकोड़ा स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतरीन विकल्प है. खासकर ग्रामीण इलाकों में यह पारंपरिक व्यंजन आज भी बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है. आइए जानते हैं सकोड़ा बनाने की आसान रेसिपी.

सकोड़ा बनाने वाले दुकानदार राम मनोहर ने बताया कि सकोड़ा बनाने के लिए बेसन दो कप, चावल का आटा आधा कप, एक बारीक कटा प्याज, दो हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक कद्दूकस, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटा, तेल तलने के लिए व पानी आवश्यकता अनुसार ले लें.

बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं. अब इसमें कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत सख्त.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो हाथ या चम्मच की मदद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिश्रण तेल में डालें. मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तले हुए सकोड़े को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

गरमा-गरम सकोड़े को हरी चटनी, टमाटर सॉस या मसाला चाय के साथ परोसें. चाहें तो इसमें पालक, मेथी या कद्दूकस की हुई सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है. सकोड़ा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि कम समय में आसानी से तैयार भी हो जाता है. सर्द मौसम में परिवार के साथ बैठकर इस पारंपरिक स्नैक का आनंद लेना किसी खास मौके से कम नहीं.

घर पर आसानी से सकोड़ा बनाने के लिए ये सबसे कारगर और आसान विधि है. सकोड़ा का स्वाद न सिर्फ लाजवाब होगा. बल्कि, स्वाद भी उम्दा रहेगा. किचन में मौजूद सामान से ही मस्त, कुरकुरा और शानदार सकोड़ा बना सकते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related