चतरा नगर निकायः वार्ड-16 में महज एक वोट से हुई जीत-हार; 1, 2 नहीं.. 3 बार हुई काउंटिंग, तब हुआ फैसला

Date:


होमताजा खबरjharkhand

चतरा निकायः वार्ड-16 में महज एक वोट से हुई जीत-हार; 1,2 नहीं.. 3 बार हुई गिनती

Last Updated:

चतरा नगर निकाय चुनाव के वार्ड-16 में ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला. सुशील और विशाल कुमार के बीच 277-277 मतों पर मुकाबला ‘टाई’ हो गया. इसके बाद दो बार हुई पुनर्गणना के बाद सुशील कुमार को 1 वोट की निर्णायक बढ़त मिली और उन्हें विजयी घोषित किया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चतरा नगर निकायः एक वोट से हुआ फैसला(फाइल फोटो)

चतरा: नगर निकाय चुनाव में वैसे तो हर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता है, लेकिन चतरा के वार्ड संख्या 16 में जो हुआ, उसने फिल्मी रोमांच को भी पीछे छोड़ दिया. यहां हार-जीत के बीच का अंतर इतना मामूली रहा कि इसे लोकतंत्र की सबसे सटीक तस्वीर कहा जा सकता है. मतगणना के दौरान स्थिति तब बेहद तनावपूर्ण हो गई जब दो प्रमुख प्रत्याशियों सुशील कुमार और विशाल कुमार के मतों की संख्या बिल्कुल बराबर यानी 277-277 पर आकर ठहर गई.

दो बार हुई री-काउंटिंग 
जैसे ही मतों के बराबरी की सूचना बाहर आई, समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई और पूरे इलाके में सस्पेंस गहरा गया. ‘टाई’ की स्थिति को देखते हुए दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी से मतों की दोबारा गिनती (Re-counting) का अनुरोध किया. पहली बार हुई पुनर्गणना में भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई, जिसके बाद प्रशासन ने पारदर्शिता बरतते हुए दूसरी बार री-काउंटिंग का निर्णय लिया.

एक वोट ने पलटी किस्मत
दूसरी पुनर्गणना का परिणाम किसी चमत्कार से कम नहीं था. कड़ी जांच के बाद सुशील कुमार को एक अतिरिक्त मत की बढ़त मिली. इस प्रकार, सुशील कुमार ने महज एक वोट के अंतर से विशाल कुमार को पटखनी देते हुए जीत का सेहरा अपने नाम किया. निर्वाची पदाधिकारी (RO) ने इस कांटे की टक्कर के बाद आधिकारिक तौर पर सुशील कुमार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा.

‘वार्ड-26 की जनता की जीत’
जीत के बाद भावुक सुशील कुमार ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं बल्कि वार्ड 16 की जनता की है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. अब मेरा लक्ष्य क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना है.” चतरा नगर निकाय चुनाव का यह परिणाम अब एक मिसाल बन गया है। इस रोमांचक मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर एक वोट कीमती है और एक अकेला वोट किसी की भी किस्मत बदल सकता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chandra Grahan On Holi 2026 | what to do before and after Lunar eclipse According to Premanand Maharaj | होलिका दहन के दिन चंद्र...

होमताजा खबरधर्महोलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण, प्रेमानंदजी...