चांद की तरह चमक उठेगा चेहरा! केमिकल क्रीम छोड़ें… इन फलों का करें इस्तेमाल, कई गुणों से भरपूर

Date:


Last Updated:

Face Glow Tips: हर कोई चाहता है कि उसका फेस ग्लो दिखे और हर कोई उसे पसंद करे. लेकिन सही जानकारी ना होने के कारण लोग चेहरे पर ग्लो नहीं ला पाते. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जो आपके चेहरे को चमकदार बना देगा.

सुल्तानपुर: हर कोई व्यक्ति आज के समय में अपनी त्वचा को लेकर काफी एक्टिव रहता है. ऐसे में लोग कई तरह के केमिकल क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी आसान सी ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको यदि आप इस्तेमाल कर लेते हैं, तो प्राकृतिक तरीके से आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा. दरअसल हम बात कर रहे हैं ऐसे पांच फल के बारे में, जिसका यदि आप इस्तेमाल कर लेते हैं, तो आपकी त्वचा सुंदर बन जाएगी. आइए जानते हैं कि वह पांच फल कौन से हैं.

इन फलों का करें इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट सविता मिश्रा ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि इस समय संतरा का सीजन चल रहा है. यदि हम संतरे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे चेहरे पर तेजी से ग्लो आ जाता है. संतरे के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल पाए जाते हैं. ये तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने, दाग-धब्बे हल्के करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं.

यही वजह है कि आयुर्वेद और घरेलू ब्यूटी नुस्खों में संतरे के छिलके का खास महत्व बताया गया है. इसका इस्तेमाल करने का कई तरीका होता है, जिसमें आप संतरे के छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बना सकते हैं और पाउडर का इस्तेमाल फेसपैक , उबटन और स्क्रब के रूप में कर सकते हैं. इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा.

कीवी और अमरूद का इस्तेमाल

सविता मिश्रा ने बताया कि चेहरे की त्वचा को प्राकृतिक ग्लो और ब्राइटनेस देने में विटामिन C की अहम भूमिका होती है. कीवी और अमरूद इस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. यदि इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो ये स्किन टोन को बैलेंस करने, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा में खिंचाव आता है और चेहरा ज्यादा फ्रेश, स्मूथ और यंग नजर आती है.

पपीता के क्या हैं फायदे?

पपीता एक ऐसा फल होता है, जिसमें पपेन नाम का एक एंजाइम होता है, जो स्किन से डेड सेल्स को निकालॉकर चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है और चेहरे पर चमक लाता है. यदि इसके इस्तेमाल की बात की जाए, तो पके पपीते को मैच करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें और लगभग 15 से 20 मिनट तक उसको चेहरे पर लगा रहने दें. इसका सबसे बढ़िया फायदा यह होता है कि इससे चेहरे की त्वचा पर एक अलग तरह का ग्लो आ जाता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related