चालान कटने का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही कटने लगे पैसे, एपीके फाइल ने काटा बवाल

Date:


Last Updated:

जनपद कासगंज में साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका सामने आया है. “आरटीओ ई–चालान एपीके” नाम से भेजी जा रही फर्जी फाइल ने लोगों की नींद उड़ा दी है. यदि आपके मोबाइल पर भी आरटीओ चालान के नाम से कोई संदेश आए और उसमें एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जाए तो उसे भूलकर भी न खोलें.

Zoom

चालान के नाम पर साइबर ठगी.

कासगंजः जनपद कासगंज में साइबर ठगी का नया और खतरनाक तरीका सामने आया है. “आरटीओ ई–चालान एपीके” नाम से भेजी जा रही फर्जी फाइल ने लोगों की नींद उड़ा दी है. यदि आपके मोबाइल पर भी आरटीओ चालान के नाम से कोई संदेश आए और उसमें एपीके फाइल डाउनलोड करने को कहा जाए तो उसे भूलकर भी न खोलें. ऐसा करते ही आपका मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक खाता खाली हो सकता है.

एपीके फाइल पर क्लिक करते ही उड़ गए पैसे
हम आपको बता दें कि जनपद कासगंज के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र में बीते दिनों तीन लोग इस ठगी का शिकार हो गए. पीड़ितों के अनुसार उनके मोबाइल पर “आरटीओ चालान लंबित” का संदेश आया था. संदेश में एक लिंक के साथ “आरटीओ ई–चालान एपीके” फाइल भेजी गई थी. चालान समझकर जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल की, कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के संदेश आने लगे. पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी उनके खातों से हजारों रुपये निकल गए.

साइबर क्राइम की शिकायत के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
बाद में जानकारी हुई कि एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही मोबाइल की गोपनीय जानकारियां साइबर ठगों तक पहुंच गईं. मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच में जुटी है. पुलिस क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी प्रधानमंत्री आवास योजना, आरटीओ चालान आदि नामों से एपीके फाइल तैयार कर प्रेषित कर रहे हैं. इसे इंस्टॉल करते ही लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. यदि किसी के साथ ऐसी घटना होती है तो तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें. साथ ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट जैसे व्हाट्सप‚ इंस्टाग्राम‚ फेसबुक आदि पर टू–स्टेप फेरीफिकेशन अवश्य लागू करें.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Holika Dahan 2026 in phalain gaon mathura panda ran burning holika 5200 year old tradition | ब्रज के इस गांव में होलिका दहन की...

होमफोटोधर्ममथुरा के इस गांव में होलिका दहन की...