चावल, दही और हल्दी से चमकाएं चेहरा, घर पर ही ऐसे बनाएं पेस्ट, स्किन करेगा ग्लो, दाग-धब्बे-झाइयों की होगी छुट्टी – Bihar News

Date:


Last Updated:

Tips and Tricks: महंगे कॉस्मेटिक्स और पार्लर के खर्चों को भूल जाइए! आपकी रसोई में मौजूद तीन जादुई चीजों के मेल में छिपा है बेदाग खूबसूरती का वो राज, जो न केवल झाइयों और दाग-धब्बों का सफाया करेगा, बल्कि चेहरे पर ऐसा निखार लाएगा कि सब देखते रह जाएंगे. आखिर क्या है इसका सटीक मिश्रण?

लोग अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं. महंगे महंगे क्रीम भी लगाते हैं. बाबजूद चेहरे पर दाग धब्बा नजर आ जाता है. लेकिन आप घर पर रखे कुछ चीजों का इस्तेमाल करके बेदाग चेहरा पा सकते हैं. ये नुस्खे काफी कारगर है.

आप चावल को खाने में इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन अरवा चावल आपके चेहरे के दाग को भी खत्म कर सकता है. इसका तरीका कुछ अलग है. चेहरे को मुलायम बनाने में मदद करता है.

आपको अरवा चावल, दही और हल्दी की आवश्यकता पड़ेगी. पहले चावल को मिक्सी में पीस लें. पूरी महीन नहीं करना है. इसे थोड़ा रुखड़ा रहना है. अब इसमें दही और हल्दी डालकर अच्छे से मिला दें. आपका पेस्ट तैयार हो चुका है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस पेस्ट को चेहरा ही नहीं बल्कि हाथ व पैरों पर भी लगा सकते हैं. इस मसाज के लिए लोग काफी पैसे खर्च करते हैं जबकि घर पर ही आप इसको तैयार कर सकते हैं. ब्यूटीशियन ममता कुमारी बताती है कि पेस्ट की मदद से हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें.

इसको लगाने के बाद करीब 20 मिनट तक छोड़ दें. उसके बाद आप पानी से धो लें. धोने वक्त भी हल्के हाथों से इसको हटाएं नहीं तो चेहरा लाल हो जाएगा. यह चेहरे पर पड़े दाग धब्बे को खत्म करता ही स्किन पर ग्लो लाने का भी काम करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related