चित्रकूट के 5 ठंडी जगहें गर्मी में राहत पाने के लिए

Date:


Last Updated:

गर्मी में ठंडक की तलाश में चित्रकूट आ रहे हैं? तो यह 5 अद्भुत स्थल आपके लिए हैं! ऊंची पहाड़ियों से गिरते झरने, शांतिपूर्ण घाट, गुफाओं में ठंडी हवा और मंदिरों के पास बहता पानी, हर जगह आपको मिलेगा गर्मी से राहत और ठंडक का अहसास. चाहे हनुमान धारा मंदिर हो या गुप्त गोदावरी की गुफाएं, इन स्थानों पर घूमकर आप गर्मी को भूल जाएंगे और ठंडी हवा का आनंद ले सकेंगे.

बता दे गर्मी के मौसम में चित्रकूट आने के बाद आप ऊंची पहाड़ियों में बने हनुमान धारा मंदिर जा सकते है. यह चित्रकूट रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर दूर है. जहां पहाड़ से पानी गिरता है और ऊंची पहाड़ियों में ठंड का अहसास होता है. यहां बजरंग बलि की प्रतिमा मौजूद है.

गर्मी में चित्रकूट आने के बाद आप दिन में कर्वी रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर प्रमोद वन जा सकते है. यहां आप बहने वाले झरने से स्नान कर गर्मी में ठंड का आनंद ले सकते है. इसके साथ ही एक यादगार पल बिता सकते है. अगर आप भी गर्मी में चित्रकूट आ रहे तो यह स्थान घूमना न भूले.

यह तस्वीर चित्रकूट के रामघाट की है, जहां मां मंदाकिनी नदी बहती है. यहां आप गर्मी के समय सुबह या शाम को घाट के पास पहुंचकर एक सुंदर दृश्य के साथ पानी में चलने वाली नाव का आनंद ले सकते है. यह स्थान रेलवे स्टेशन कर्वी से लगभग 8 किलोमीटर दूर है. जहां से आप ऑटो या ई रिक्शा से जा सकते है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यह तस्वीर चित्रकूट के गुप्त गोदावरी में है. जहां दो गुफा के अंदर आने वाले लोगों को चलना होता है. जिसमें एक गुफा में आप को पानी से होकर जाना पड़ेगा और दूसरी गुफा में आप को अनेकों देवी देवताओं के दर्शन होगे. गर्मी के मौसम में इस स्थान में लोगों को ठंड मौसम का मजा आता है.

यह फोटो चित्रकूट के सती अनसूया आश्रम की है. यह वह स्थान है जहां से मां मंदाकिनी का उद्गम हुआ है. यहां मंदिर के किनारे बने घाट से पानी बहता है. जहां लोग बैठकर मछलियों को दाना डालते है और मंदिर में प्रवेश कर देवी देवताओं के दर्शन करते है. आंखों में पड़ने वाली पानी की ठंडक गर्मी में काफी आराम देती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

होली पर बनाएं ऐसी दाल कचौड़ी कि गुझिया भी रह जाए पीछे, जानिए आसान और कुरकुरी रेसिपी

होमफोटोलाइफ़फूडहोली पर बनाएं ऐसी दाल कचौड़ी कि गुझिया...

Saint community deeply concerned over FIR Against Swami Avimukteshwaranand Under POCSO Act controversy | स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज बेहद चिंतित, सनातन धर्म...

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद...

माधुरी दीक्षित-मिथुन चक्रवर्ती का 37 साल पुराना गाना, बन गया था हार्टब्रेक एंथम, किशोर कुमार ने बनाया था हिट

https://www.youtube.com/watch?v=CM3bj87Mgh4 माधुरी दीक्षित और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘प्रेम...