Last Updated:
Teeth Care Tips: चेहरा साफ रखने के साथ दांत चमकदार, बाल मजबूत और शरीर से बदबू दूर रखने के लिए घरेलू उपाय बेहद असरदार साबित होते हैं. केले के छिलके से दांतों की सफाई, नींबू से शरीर की बदबू दूर करना, दही और नींबू से डैंड्रफ हटाना, प्याज के रस से बाल झड़ना कम करना और लौंग से मुंह की बदबू दूर की जा सकती है. ये सभी उपाय प्राकृतिक, सुरक्षित और किफायती हैं. नियमित रूप से अपनाने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं और महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स से बचाव भी होता है.
आजकल हम सभी चाहते हैं कि हमारा चेहरा साफ दिखे, दांत चमकदार हो, बाल स्वस्थ रहे और शरीर से बदबू जैसी समस्या न हो. लेकिन बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स कई बार त्वचा और बालों को नुकसान भी पहुंचा देते हैं. ऐसे में पुराने समय से चले आ रहे घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं. ये उपाय प्राकृतिक होते हैं और सही तरीके से अपनाने पर अच्छे रिजल्ट देते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय जो आपकी रोजमर्रा की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं.
केले का छिलका सिर्फ फेंकने की चीज नहीं है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स होते हैं जो दांतों की सफाई में मदद करते हैं. सबसे पहले एक ताजा केले का छिलका लें और उसके अंदर वाले हिस्से को दांतों पर हल्के हाथ से रगड़े 2 से 3 मिनट तक ऐसा करें. फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. इससे दांतों का पीलापन धीरे-धीरे कम होता है और दांत चमकदार और साफ नजर आते हैं. यह नेचुरल तरीका है, केमिकल फ्री है.
गर्मी में पसीना आना आम बात है, लेकिन शरीर से आने वाली बदबू परेशानी बढ़ा देती है. ऐसे में नींबू एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके लिए आधा नींबू काट लें और बदबू वाले हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें. करीब 5 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. इससे बदबू तुरंत कम होती है और शरीर में ताजगी महसूस होती है. नियमित उपयोग से लंबे समय तक राहत मिल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है. दही स्कैल्प को पोषण देता है और नींबू फंगल इंफेक्शन को कम करता है. सबसे पहले 2 चम्मच दही लें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. और 20 से 25 मिनट बाद बाल धो लें. यह डैंड्रफ की जड़ से सफाई होती है और खुजली कम होती है. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.
बाल झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे हर उम्र के लोग परेशान हैं. ऐसे में प्याज का रस एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. प्याज में मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाता है. इसके लिए पहले ताजा प्याज का रस निकालें और हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. करीब 20 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बालों का झड़ना कम होता है और नई ग्रोथ में मदद मिलती है.
कई बार दांत साफ करने के बाद भी मुंह से बदबू आने लगती है. इसका कारण बैक्टीरिया, पेट की गड़बड़ी या ओरल इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में लौंग एक बहुत ही असरदार घरेलू उपाय है. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो मुंह को साफ रखते हैं. 1 या 2 लौंग मुंह में रखें और धीरे-धीरे चबाएं या कुछ देर तक मुंह में रहने दें. फिर लौंग का रस मुंह में फैलने दें. फिर पानी पी लें या 3 से 4 लौंग रातभर पानी में भिगो दें. सुबह उस पानी से कुल्ला करें.यह मुंह की बदबू दूर करता है और दांतों और मसूड़ों में राहत मिलती है.


