चेहरे पर लगाएं ये चीजें, कुछ ही दिनों में मिलेगी खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन, पॉर्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत!

Date:


Last Updated:

Beauty Tips: आज के दौर में खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए बाजार में तरह-तरह के सीरम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं. हर प्रोडक्ट यही दावा करता है कि कुछ ही दिनों में चेहरा चमकने लगेगा लेकिन हकीकत यह है कि ये प्रोडक्ट्स जितने महंगे होते हैं, उतने ही रिस्की भी. कई बार ये हर स्किन टाइप को सूट नहीं करते और फायदा कम, नुकसान ज्यादा कर देते हैं. ऐसे में अगर ज्यादा पैसे खर्च किए बिना और बिना साइड इफेक्ट के स्किन को निखारना हो, तो दादी-नानी के पुराने घरेलू नुस्खे आज भी सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. (रिपोर्ट: सावन पाटिल/खंडवा)

मौसम कोई भी सर्दी-गर्मी या बारिश, उसकी सीधी मार त्वचा पर पड़ती है. हर मौसम में स्किन केयर बहुत जरूरी है. लेकिन इसके लिए महंगे कॉस्मेटिक की जरूरत नहीं बल्कि पूरी तरह घरेलू नुस्खे त्वचा में नयी चमक ला सकते हैं. त्वचा को बेहतर बनाने के लिए महिलाएं कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं बिना ब्यूटी पार्लर गए भी आप अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं. इसके लिए आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे और कोई साइड इफेक्ट नहीं.

स्किन को साफ, बेदाग और नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए हल्दी और दूध का लेप बेहद कारगर माना जाता है. कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण मिलता है. हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन की गंदगी और पिंपल्स को कम करते हैं, वहीं दूध त्वचा को अंदर से पोषण देता है. करीब 15–20 मिनट बाद चेहरे को हल्के हाथों से धोने पर फर्क साफ नजर आता है.

बेसन स्किन को डीप क्लीन करता है और गुलाब जल ठंडक के साथ ताजगी देता है. यह पैक डेड स्किन हटाने में मदद करता है और चेहरे पर नैचुरल फ्रेशनेस लाता है. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने से स्किन साफ और चमकदार बनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्राई और रूखी त्वचा वालों के लिए मलाई और शहद किसी वरदान से कम नहीं है. मलाई स्किन को मॉइस्चराइज करती है और शहद उसे मुलायम बनाता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और हेल्दी नजर आने लगती है. रात में सोने से पहले नारियल तेल से हल्की मसाज करने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है. इससे झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नैचुरल ग्लो बना रहता है.

अगर आपकी स्किन ज्यादा रूखी है, तो साबुन लगाना बंद कर दें और नहाने से पहले अपनी त्वचा पर नींबू-हल्दी की क्रीम लगाएं. यह आपके त्वचा की नमी के क्षरण को रोकता है. इसके अलावा यह त्वचा को मुलायम रखता है. ठंडी के दिनों मे स्किन की खोई हुई नमी को वापस लाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

किसी भी पैक को लगाने के बाद मोस्चराईजर लगाना बेहद जरूरी है. क्योंकि कोई भी पैक लगाने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है. ड्राइनेस को हटाने के लिए मोस्चराईजर लगाते है.ताकि चेहरा रूखा और सुखा न रहे.ये स्किन को फटने से भी बचाता है. रात में स्किन पर जमा धूल, बालू और गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी है. सोने से पहले फेसवॉश से चेहरा धोने से स्किन के पोर्स में जमा गंदगी साफ हो जाती है.

ब्यूटी एक्सपर्ट्स सुदर्शन सोलंकी का कहना है कि दादी नानी के नुस्खे हमेशा से प्रभावी रहे हैं, खासकर शादी सीजन में, इन नुस्खे से आपको महज एक हफ्ते में अपनी त्वचा में फर्क दिखेगा. यह प्राकृतिक उपाय त्वचा को निखारने और उसे चमकदार बनाने में मदद करेगा. अगर आप शादी में सुंदर दिखना चाहते हैं, तो इन नुस्खे को जरूर ट्राय करें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related