छोटा लोन बड़ा धमाका! फेरी से शुरू हुआ सफर, आज स्कूटी पर लाखों की कमाई

Date:


Last Updated:

Womens Success Story: बुरहानपुर की कल्पना दिलीप जाधव ने ₹10,000 के लोन से कपड़ों का छोटा बिजनेस शुरू किया और आज लाखों की कमाई कर रही हैं. पहले वे पैदल फेरी लगाती थीं, अब स्कूटी से घर-घर कपड़े बेचती हैं. सिलाई के काम से प्रेरणा लेकर उन्होंने 2015 में यह सफर शुरू किया था. हर साल 3 से 4 लाख रुपये तक की कमाई कर आत्मनिर्भर बनी हैं. जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी.

Mp News: कहते हैं हिम्मत हो तो छोटी शुरुआत भी बड़ी कहानी बन जाती है. बुरहानपुर के राजपुरा क्षेत्र में रहने वाली कल्पना दिलीप जाधव की कहानी कुछ ऐसी ही है. 12वीं तक पढ़ी कल्पना ने घर बैठकर सिलाई का काम शुरू किया था. उस वक्त शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि यही काम एक दिन उन्हें लाखों की कमाई तक पहुंचा देगा.

सिलाई मशीन से शुरू हुआ सफर
कल्पना बताती हैं कि शुरुआत में वे घर पर कपड़े सिलती थीं. धीरे-धीरे उन्हें लगा कि अगर खुद सिलाई कर सकती हूं तो कपड़े बेचने का काम भी क्यों न शुरू करूं. बस यहीं से बिजनेस का ख्याल आया. साल 2015 में उन्होंने ₹10,000 का छोटा सा लोन लिया और सबसे पहले पेटिकोट बेचने शुरू किए. थोड़ी-थोड़ी बचत होने लगी तो ब्लाउज, लेगिंग, टी-शर्ट, साड़ी, रुमाल और ब्लाउज पीस जैसे सामान भी जोड़ दिए.

पैदल फेरी से स्कूटी तक का सफर
शुरुआती दिनों में कल्पना पैदल ही घर-घर जाकर फेरी लगाती थीं. धूप-बारिश में कई बार मुश्किलें भी आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे काम बढ़ने लगा. जब कमाई ठीक होने लगी तो उन्होंने एक स्कूटी खरीद ली. अब वे स्कूटी से रोज 4 से 5 घंटे तक अलग-अलग इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचती हैं. महिलाएं उन्हें फोन पर ऑर्डर भी देने लगी हैं.

हर साल 3 से 4 लाख की कमाई
आज कल्पना हर साल करीब 3 से 4 लाख रुपये तक कमा लेती हैं. वे सस्ते दामों पर कपड़े बेचती हैं, इसलिए उनके ग्राहक भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कल्पना कहती हैं कि उनका सपना अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना है. इस काम में उनके पति भी उनका पूरा साथ देते हैं. दस साल की मेहनत ने आज उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है.

संघर्ष ही है असली ताकत
कल्पना का कहना है कि शुरुआत आसान नहीं थी. कई बार निराशा भी हुई, लेकिन उन्होंने मेहनत जारी रखी. वे दूसरे लोगों, खासकर महिलाओं को संदेश देती हैं कि अगर आप बेरोजगार हैं तो हिम्मत मत हारिए. छोटी शुरुआत भी एक दिन बड़ी सफलता में बदल सकती है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related