News18 Agenda Assam के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में अवैध घुसपैठियों को लेकर अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है. दो-टूक लहजे में उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को जहां जाना हो जाएं, मैं तो उन्हें निकालूंगा और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजना बहुत जरूरी है. हिमंता ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि असम समझौते के बाद राज्य में घुसपैठियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने असम की जमीनों पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जा कर लिया है. हिंदुओं के 3 बच्चे होते हैं, लेकिन इन घुसपैठियों के 11-11 बच्चे पैदा हो रहे हैं. उन्हें यह तय करना होगा कि वे हमारी जमीनों पर कब्जा नहीं करेंगे और 11 बच्चे पैदा करना बंद करेंगे.


