Last Updated:
धर्म नगरी वृन्दावन में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई. गोविंद कुंड के समीप कुशवाह गली में एक युवक द्वारा बेजुबान के साथ अनैतिक कृत्य और उसकी मृत्यु की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसका चेहरा काला किया और पुलिस के हवाले कर दिया.
मथुरा में जानवर के साथ गंदा काम करने वाले का मुंह हुआ काला.
मथुराः धर्म नगरी वृन्दावन में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई. गोविंद कुंड के समीप कुशवाह गली में एक युवक द्वारा बेजुबान के साथ अनैतिक कृत्य और उसकी मृत्यु की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसका चेहरा काला किया और पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों के अनुसार आरोपी की पत्नी डेढ़ साल पहले मर चुकी है और यह अकेला रहकर मजदूरी करता था.
कुतिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य
वृन्दावन में रहने वाले बिहारी नामक मजदूर पर एक बेजुबान कुतिया के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप लगा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि इस अमानवीय कृत्य के कारण पशु की जान चली गई. जैसे ही मोहल्ले वासियों को इस घटना का पता चला तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आरोपी की इस घृणित हरकत से आक्रोशित लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. गुस्से में आए लोगों ने आरोपी के चेहरे पर कालिख पोती और उसे चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
इसके बाद स्थानीय लोग आरोपी को पकड़कर सीधे थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी का डेढ़ साल पहले देहांत हो चुका है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. सीओ सदर पी पी सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी. बता दें कि इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें


