Last Updated:
अमेजन एमएक्स प्लेयर की नई सीरीज ‘साइको सैंया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो प्यार के डार्क और जुनूनी मिजाज को बयां करता है. इसमें तेजस्वी प्रकाश अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं, जबकि रवि किशन और अनुद सिंह ढाका अहम भूमिकाओं में हैं. कहानी एक मासूम रोमांस से शुरू होकर साइकोलॉजिकल थ्रिलर में बदल जाती है, जहां हीरो का प्यार खतरनाक ‘पजेशन’ का रूप ले लेता है. यह सीरीज 25 फरवरी से फ्री स्ट्रीम होगी.
25 फरवरी को रिलीज होगी सीरीज.
नई दिल्ली: नई सीरीज ‘साइको सैंया’ की कहानी इसके टाइटल की तरह रोमांचक है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी. इसे देखकर साफ है कि यह कोई सीधी-सादी लव स्टोरी नहीं है. रवि किशन, तेजस्वी प्रकाश और अनुद सिंह ढाका की अहम भूमिकाओं वाली सीरीज एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहां प्यार धीरे-धीरे जुनून और फिर एक खतरनाक पागलपन का रूप ले लेता है. ट्रेलर की शुरुआत एक खूबसूरत रोमांस के साथ होती है, जिसमें उज्जैन का रहने वाला कार्तिक (अनुद सिंह ढाका) चारु (तेजस्वी प्रकाश) के प्यार में पूरी तरह पागल है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कार्तिक का यह ‘अमर प्रेम’ असल में एक साइकोलॉजिकल भूलभुलैया बन जाता है, जहां वह अपनी प्रेमिका को सुरक्षित रखने के नाम पर कंट्रोल करने लगता है.
25 फरवरी को होगी स्ट्रीम
सबसे दिलचस्प बात यह है कि अनुद सिंह ढाका ने एक ट्रेडिशनल हीरो की इमेज को तोड़ते हुए एक ऐसे लवर का रोल किया है जो अपनी दीवानगी में सही और गलत की हर हद पार कर जाता है. वह चारु का पीछा करता है, सत्ता को चुनौती देता है और अपने प्यार को बचाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाता है. मेकर्स का कहना है कि यह शो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि आखिर प्यार कब ‘पजेशन’ में बदल जाता है. यह डार्क रोमांस थ्रिलर 25 फरवरी से फ्री में स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. अगर आप थ्रिल, सस्पेंस और ट्विस्टेड कहानियों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉच-लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें


