झांसी के पार्कों में खुला जिम, धूप-बारिश में भी फिटनेस अब मुफ्त और मजेदार!

Date:


Last Updated:

झांसी के पार्क अब सिर्फ टहलने का ही नहीं, बल्कि कसरत का भी नया ठिकाना बन गए हैं. नगर निगम द्वारा लगाए गए ओपन जिम में सभी उम्र के लोग बिना खर्च के फिटनेस का आनंद ले सकते हैं. वॉकर, साइकिल, ट्विस्टर और पुल डाउन जैसी मशीनों पर शरीर को मजबूत बनाना अब आसान और सुरक्षित है. सुबह-शाम की हलचल और खुले आसमान के नीचे व्यायाम का अनुभव इसे और भी खास बनाता है.

 इन ओपन जिम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लगी मशीनें काफी नई और मजबूत हैं. नगर निगम ने बताया कि मशीनों को ऐसे बनाया गया है कि धूप बारिश और ठंड में भी खराब न हों. इन मशीनों पर साफ तरीके से लिखा है कि कैसे इस्तेमाल करना है. ताकि कोई भी बिना डर के कसरत कर सके. सुबह के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. जब लोग काम पर जाने से पहले थोड़ी देर अपने लिए समय निकालते हैं.

यहां लगी मशीनों में वॉकर साइकिल ट्विस्टर और पुल डाउन जैसी मशीनें शामिल हैं. जिनसे हाथ पैर और कमर की कसरत होती है. कई मशीनें ऐसी हैं जिनमें बिना बिजली के शरीर के वजन से ही व्यायाम होता है. इससे बिजली का खर्च नहीं होता और मशीन लंबे समय तक चलती हैं. कुछ मशीनें ऐसी भी हैं जिनमें डिजिटल काउंटर लगा है जो बताता है कि आपने कितनी बार मूवमेंट किया इससे लोगों को अपना लक्ष्य तय करने में मदद मिलती है.

नगर निगम के अफसरों का कहना है कि इन मशीनों को खास डिजाइन के साथ लगाया गया है. ताकि चोट का खतरा कम हो मशीनों की ऊंचाई और पकड़ ऐसी रखी गई है कि बुजुर्ग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकें. बच्चों के लिए अलग से खेल का हिस्सा है जिससे पार्क का माहौल खुशहाल बना रहता है. साफ सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि लोग बिना चिंता के यहां समय बिता सकें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लोगों का कहना है कि पहले उन्हें जिम जाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब पार्क में ही मुफ्त सुविधा मिल रही है. कई युवाओं ने बताया कि अब वे रोजाना यहां आकर कसरत करते हैं. खुद को पहले से ज्यादा फिट महसूस करते हैं. बुजुर्गों का कहना है कि हल्की कसरत से उनके घुटनों और कमर को आराम मिल रहा है, महिलाएं भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रही हैं.

 कुछ लोगों ने सुझाव भी दिए हैं उनका कहना है कि अगर सुबह और शाम एक ट्रेनर मौजूद रहे तो लोगों को सही तरीका सीखने में मदद मिलेगी. कई लोगों ने कहा कि अगर ऐसे ओपन जिम हर मोहल्ले के पार्क में लग जाएं तो शहर और भी स्वस्थ बन सकता है. बच्चों और युवाओं में मोबाइल की आदत कम होगी और वे खुले में समय बिताएंगे. कुल मिलाकर झांसी में बने ये ओपन जिम सेहत की दिशा में एक अच्छा कदम माने जा रहे हैं. लोग इसे नगर निगम की सराहनीय पहल बता रहे हैं. अगर इसी तरह देखभाल होती रही तो आने वाले समय में और भी लोग इससे जुड़ेंगे और शहर में फिटनेस की नई लहर देखने को मिलेगी. खुले आसमान के नीचे कसरत करने का आनंद अलग ही होता है. यही इन ओपन जिम की असली पहचान बनती जा रही है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related