झांसी में नगर निगम की पहल से रोडवेज बस अड्डे के सामने सजा व्यवस्थित बाजार,व्यापारियों को मिला स्थायी ठिकाना

Date:


Last Updated:

झांसी में नगर निगम ने रोडवेज बस अड्डे के सामने पुराने अव्यवस्थित फुटपाथ को व्यवस्थित दुकानों में बदलकर एक नया बाजार तैयार किया है. अब यहां कपड़े, जूते, नाश्ता और रोजमर्रा का सामान आसानी से मिल जाता है. छोटे व्यापारियों को स्थायी दुकानें मिली हैं, यात्रियों को खरीदारी में सुविधा हुई है और इलाके की सुंदरता और सुरक्षा बढ़ी है. यह नया बाजार शहर की नई पहचान बनता जा रहा है.

झांसी में नगर निगम ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है. रोडवेज बस अड्डे के सामने जो फुटपाथ पहले खाली था, अव्यवस्थित पड़ा रहता था, वहां अब सुंदर और व्यवस्थित दुकानों का निर्माण कर दिया गया है.

 झांसी नगर निगम ने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ साथ छोटे व्यापारियों को स्थायी जगह देने की योजना बनाई थी.इसी योजना के तहत रोडवेज बस अड्डे के सामने लाइन से एक जैसी दुकाने तैयार की गई हैं.

अब यहां कपड़े जूते नाश्ते और रोजमर्रा का सामान आसानी से मिल जाता है. पहले जहां अस्थायी ठेले और टीन शेड लगे रहते थे. अब वहां साफ सुथरी और व्यवस्थित दुकानें नजर आती हैं. इससे इलाके की सुंदरता भी बढ़ी है. लोगों को खरीदारी करने में सुविधा भी हो रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस नए बाजार का सबसे बड़ा फायदा छोटे व्यापारियों को मिला है. जिन्हें पहले रोज हटने का डर बना रहता था. अब उन्हें पक्की दुकान मिल गई है. जिससे उनका काम स्थिर हो गया है.दुकानदार सुबह दुकान खोलते हैं और पूरे दिन आराम से व्यापार करते हैं.

बस अड्डे के सामने होने की वजह से यहां यात्रियों की भीड़ बनी रहती है. जिससे बिक्री भी अच्छी हो रही है. बस अड्डे आने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिल रही हैं वही दुकानदारों की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है.

यात्रियों और आम लोगों को भी इस बाजार से काफी राहत मिली है. बस का इंतजार करते समय लोग जरूरत का सामान खरीद लेते हैं. महिलाओं और बुजुर्गों को अब फुटपाथ पर भीड़ और धक्का मुक्की का सामना नहीं करना पड़ता. साफ रास्ता और व्यवस्थित दुकानें इस जगह को सुरक्षित बनाती हैं. शाम के समय यहां रौनक बढ़ जाती है और पूरा इलाका एक छोटे से शानदार बाजार जैसा दिखने लगता है.

नगर निगम की इस पहल को लोग सकारात्मक कदम मान रहे हैं. शहर के विकास के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं. इससे फुटपाथ खाली और सुरक्षित रहे हैं. साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं. रोडवेज बस अड्डे के सामने बना यह नया बाजार अब झांसी की नई पहचान बनता जा रहा है. आने वाले समय में यह क्षेत्र और भी व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Falgun Purnima 2026 march chandra grahan sutak kaal to start in morning how will do snan daan | फाल्गुन पूर्णिमा पर कैसे होगा स्नान—दान?...

होमताजा खबरधर्मफाल्गुन पूर्णिमा स्नान-दान कैसे होगा? उस दिन...