Fishing: यूपी के गोंडा जिले के राजेश सिंह ने अपने शौक को मेहनत और वैज्ञानिक योजना के दम पर करोड़ों के कारोबार में बदल दिया. एमएससी एजी तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ मत्स्य पालन शुरू किया. शुरुआत उन्होंने अपने निजी तालाब में महज 1 से 1.5 लाख रुपये से की. मत्स्य विभाग और आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण लेकर उन्होंने वैज्ञानिक तरीके अपनाए. आज वह लगभग 24 हेक्टेयर में फैले तालाब में चाइनीज कार्प (ग्रास, सिल्वर, बिगहेड, कॉमन) और इंडियन कार्प (रोहू, भाकुर, नैनी) का पालन कर रहे है. अब तक करीब पौने दो करोड़ का निवेश कर चुके है और सालाना 80-85 लाख रुपये का टर्नओवर हासिल कर रहे है.


